Fri. Mar 29th, 2024
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे और दूसरी दफा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी 9 जून को श्रीलंका की यात्रा पर जायेंगे और यह यात्रा पड़ोसी पहले की भारत नीति की प्राथमिकता को प्रदर्शित करेगा।

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के आमंत्रण पर पीएम मोदी 8 और 9 जून को माले में ही होंगे। इस यात्रा से मालदीव और भारत के बीच उच्च स्तर के आदान-प्रदान की तीव्र गति प्रदर्शित होगी। दिसंबर 2018 में राष्ट्रपति सोलिह ने भारत की यात्रा की थी।

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि “मोदी की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय सम्बन्धो के हालिया विकास की समीक्षा की जाएगी और संयुक्त हितो के मसलो पर विचारो का आदान-प्रदान किया जायेगा ताकि विशेष रिश्ते को मज़बूत किया जा सके।”

    बयान के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की यात्रा पर जायेंगे।” श्रीलंका के राष्ट्रपति इस सूचना को पहले ही सार्वजानिक कर चुके हैं।

    पीएम मोदी ने बीते वर्ष नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने के लिए माले की यात्रा की थी। यह द्वीपीय राष्ट्र से भारत के जुड़ाव का संकेत था।

    हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री  से मुलाकात के बाद मैत्रीपाला सिरिसेना ने पत्रकारों से कहा कि “मालदीव के सफर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की यात्रा पर आएँगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम पड़ोसी और दोस्त हैं। भारत और श्रीलंका के बीच सम्बन्ध 2600 साल पुराने हैं। हम इस यात्रा का बेहद उत्साह से इन्तजार कर रहे हैं। यह श्रीलंका की आवाम के लिए सम्मान की बात है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *