Fri. Mar 29th, 2024
    जल्द एक अंग्रेजी पॉप एल्बम से माधुरी दीक्षित रखेंगी गायन की दुनिया में कदम

    चाहे उनका कमाल का अभिनय हो या धक धक अदाएं, माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की वो हीरोइन हैं जिन्हे देखना सभी को अच्छा लगता है। कुछ दिनों से वह अपनी आगामी पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘कलंक‘ के प्रचार में व्यस्त हैं। मगर हम आपको अभिनेत्री से जुड़ी एक खुशखबरी देने वाले हैं। फिल्मो के अलावा, अदाकारा जल्द एक एल्बम रिलीज़ करने जा रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/BwBrqdHnLBy/?utm_source=ig_web_copy_link

    मिड-डे से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया-“यह पहली बार है जब मैं पेशेवर स्तर पर गायन की खोज कर रही हूँ। हमें एल्बम के साथ तैयार होते हुए कुछ समय हो गया है। हालांकि, अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, हमें वीडियो शूट करने का समय नहीं मिला। गाने के साथ जाने के लिए वीडियो होना जरूरी है। हम इस साल पहला सिंगल रिलीज करेंगे।”

    माधुरी के डांस से तो सभी प्रभावित हैं मगर वह गाती कैसा हैं ये तो उनके एल्बम रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा। वैसे माधुरी को शुरू से ही गाने का शौक रहा है। उन्हें कई बार अवार्ड्स शो और रियलिटी शो में गाते देखा गया है। अपनी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के लिए भी उन्होंने गीत ‘रंगी साड़ी’ को अपनी आवाज़ दी थी मगर इस बार वह पॉप की दुनिया में कदम रख रही हैं जिस कारण उत्साह बढ़ना तो लाज़मी ही है ना।

    उन्होंने आगे कहा-“ये अंग्रेजी एल्बम है जिसमे 6 गीत हैं। भले ही हर गीत में अलग स्वाद हो मगर वे सभी पॉप संगीत के दायरे में हैं।”

    उनका हाल ही में गीत ‘तबाह हो गए’ रिलीज़ हुआ है जिसमे माधुरी कई सालों बाद कत्थक करती दिखाई दे रही हैं। गीत श्रेया घोषाल ने गाया है जबकि इसकी कोरियोग्राफी सरोज खान ने की है। इस गीत के लिए माधुरी को हर जगह से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदार में नज़र आएंगे।

    फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *