Tue. May 7th, 2024

भारतीय महिला हॉकी टीम को बुधवार को न्यूजीलैंड दौर पर लगातार दूसरी हार मिली है। मेजबान टीम ने भारत तीसरे मैच में 1-0 से हराया। होप राल्फ ने न्यूजीलैंड के लिए 37वें मिनट में गोल किया।

भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में 1-2 से हार गई थी।

भारतीय महिलाओं को अब अगले मैच में चार फरवरी को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ना है।

न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में बढ़त ले ली होती, लेकिन भारतीय डिफेंस ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं होने दिया। इस बीच भारतीय टीम ने भी मौके बनाए लेकिन किवी टीम उन्हें रोकने में सफल रही।

राल्फ को 37वें मिनट में मौका मिला और उन्होंने फील्ड गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। यह गोल विजयी गोल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *