Wed. Apr 24th, 2024

    अमेरिकी प्रशासन ने विश्व मे पांच करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल को शुरू किया है। इस पहल के तहत निजी क्षेत्र की साझेदारी से भारत मे दो परियोजनओं को शुरू करने का ऐलान किया है। इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बेटी और वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रम्प करेगी।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिम बंगाल में वैश्विक विकास और समृद्धि इनिशिएटिव को शुरू करने की मसौदे पर दस्तखत किए थे। व्हाइट हाउस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पेप्सिको के साथ  साझेदारी में यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फ़ॉर यूनाइटेड डेवलोपमेन्ट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम करेगा।

    द ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कोऑपरेशन का 10 करोड़ डॉलर का कर्ज भारत मे महिलाओं को देने के लिए इंसाइंड बैंक माइक्रोफाइनेंस नागरिज समाज संगठन के साथ ‘वी राइस कार्यक्रम शुरू करेगा। इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कएने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि “हमारा लक्ष्य साल 2025 तक विकासशील देशों में 5 करोड़ से अधिक महिलाओं तक पंहुचना है और यह कार्य इवांका करेंगी। हमारा लक्ष्य महिलाओं को अपने देश की मदद के लिए सशक्त करना हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *