Sun. May 5th, 2024
Malaika-Arora-and-Arjun-Kapoor

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ये खबरें तो किसी से छुपी नहीं हैं। दोनों ने भले ही कभी इस खबर की पुष्टि नहीं की हो मगर फिल्म बिरादरी से उनके दोस्तों ने समय समय पर दोनों के रिश्ते को लेकर संकेत जरूर दे दिए हैं।

इन दिनों, दोनों की शादी की अफवाहें सुर्खियाँ बन रही हैं। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं की दोनों इस साल अप्रैल में हिन्दू और इसाई रीती-रिवाजों से शादी करने वाले हैं। सुर्खियों ने और जोर तब पकड़ लिया जब मलाइका अपनी दोस्तों के साथ मालदीव्स छुट्टियाँ मनाने गयी थी। उन लोगो को बाद में अर्जुन ने भी ज्वाइन किया था।

https://www.instagram.com/p/Br4klzzFWBJ/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BwL7Smqgo-Z/?utm_source=ig_web_copy_link

ऐसी अटकलें बनने लगी कि ये मलाइका की बैचलर्स पार्टी थी और जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में, मलाइका ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया था। लेकिन फिर भी दोनों की शादी की अफवाहें हैं जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही।

हाल ही में आई खबर के मुताबिक, दोनों 18 और 22 अप्रैल के बीच शादी कर सकते हैं। और दोनों की शादी गोवा में होगी जहाँ दोनों के परिवार का अपना घर है। खबरें तो ये भी हैं कि दोनों ने इस समय अपने दोस्तों को उपस्थित रहने के लिए कह दिया है और इसलिए उनके करीबी दोस्त शादी में शामिल होने के लिए अपने कार्यक्रम को बदल रहे हैं।

लेकिन इस बार जो उन्होंने जवाब दिया है, वह शायद शादी की खबरों पर पूर्णविराम लगा सकता है। बॉम्बे टाइम्स से फिर बातचीत करने पर, उन्होंने कहा-“इन मूर्खतापूर्ण अटकलों में कोई सच्चाई नहीं हैं।”

फिल्मो की बात की जाये तो, अर्जुन जल्द राज कुमार गुप्ता की ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में दिखाई देंगे। उसके अलावा, वह इन दिनों आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

https://www.instagram.com/p/BwQ0kHmgwiY/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *