Wed. Oct 29th, 2025
मलाइका अरोड़ा की सेवा करते नजर आये उनके बेटे अरहान खान, देखे तस्वीर

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं जो फिटनेस के मामले में कई युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।  मुन्नी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती है और आये दिन अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरों से दर्शको का मनोरंजन करती रहती हैं। चाहे योगा वीडियो हो या फोटोशूट की तसवीरें, उनका हर सोशल मीडिया पोस्ट देखने लायक होता है और यही कारण है कि उनकी बड़ी फैन फोल्लोविंग है।

आज उन्होंने अपने बेटे अरहान खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। ये एक सेल्फी है जिसके साथ मलाइका ने लिखा-“जब बेटा इतना अच्छा बनकर माँ का ख्याल रखता है।” इस सेल्फी में मलाइका नो मेकअप लुक में भी कमाल की लग रही हैं।

कुछ दिनों पहले, उन्होंने मुंबई में अपना 46वा जन्मदिन मनाया था। उनकी पार्टी में इंडस्ट्री के कई नामचीन चहरो को देखा गया जिसमे उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, करण जौहर, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और अर्जुन रामपाल जैसे लोग शामिल हैं।

मलाइका इन दिनों अर्जुन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों को काफी वक़्त से साथ में घुमते और पार्टी करते देखा जा रहा था। कई बार दोनों के शादी करने की खबरें भी मीडिया में उठी लेकिन दोनों ने हमेशा अफेयर की अफवाहों को खारिज कर दिया था। हालांकि, कुछ हफ्ते पहले जब अर्जुन कपूर का जन्मदिन था तो मलाइका ने दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट करते हुए सार्वजानिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

https://www.instagram.com/p/B4ICsWkhjGJ/?utm_source=ig_web_copy_link

उसके बाद से तो दोनों ने खुल्लम खुल्ला डेटिंग शुरू कर दी और साथ मिलकर पापाराज़ी को पोज़ देते हुए नजर आते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, जब मलाइका से अर्जुन के साथ शादी करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें शादी करने की अभी कोई जल्दी नहीं है।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *