Thu. Apr 25th, 2024
    मलाइका अरोड़ा की इस पुरानी तस्वीर पर आया फैंस का दिल

    मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती है और आये दिन अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरों से दर्शको का मनोरंजन करती रहती हैं। उन्होंने आज एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमे उन्होंने पीले रंग की ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में वह किसी चमकते हुए सूरज से कम नहीं लग रही। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया-“#thursdaythrowback.”

    छैया छैया फेम मलाइका अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखती हैं और हमेशा अपने हॉट लुक्स से महिलाओ को प्रेरित करती रहती हैं। उन्हें रोजाना जिम जाते हुए कैप्चर किया जाता है। वह पापाराजी की पसंदीदा स्टार बन गयी हैं और हमेशा मुस्कुराते हुए कैमरा को पोज़ देती देखी जाती हैं।

    https://www.instagram.com/p/B4RPdebh5pO/?utm_source=ig_web_copy_link

    कुछ दिनों पहले, उन्होंने मुंबई में अपना 46वा जन्मदिन मनाया था। उनकी पार्टी में इंडस्ट्री के कई नामचीन चहरो को देखा गया जिसमे उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, करण जौहर, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और अर्जुन रामपाल जैसे लोग शामिल हैं।

    मलाइका इन दिनों अर्जुन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों को काफी वक़्त से साथ में घुमते और पार्टी करते देखा जा रहा था। कई बार दोनों के शादी करने की खबरें भी मीडिया में उठी लेकिन दोनों ने हमेशा अफेयर की अफवाहों को खारिज कर दिया था। हालांकि, कुछ हफ्ते पहले जब अर्जुन कपूर का जन्मदिन था तो मलाइका ने दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट करते हुए सार्वजानिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इस तस्वीर में दोनों हाथो में हाथ डाले देखे जा सकते हैं।

    https://www.instagram.com/p/BzLhmO-BuLJ/?utm_source=ig_web_copy_link

    उसके बाद से तो दोनों ने खुल्लम खुल्ला डेटिंग शुरू कर दी और साथ मिलकर पापाराज़ी को पोज़ देते हुए नजर आते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, जब मलाइका से अर्जुन के साथ शादी करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें शादी करने की अभी कोई जल्दी नहीं है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *