Thu. Apr 25th, 2024
    भूमि पेडनेकर: एक और 100 करोड़ की हिट फिल्म देना अद्भुत अहसास है

    जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सैकड़ों मुंबईकर से हाथ मिलाया और उनके साथ हाल ही में बांद्रा की सड़कों पर मौन विरोध मार्च के लिए सामने आई। ये लोग विरोध के जरिये जलवायु न्याय की मांग कर रहे थे।

    फ्राइडे फॉर फ़्यूचर मुंबई चैप्टर में स्कूली बच्चे, जलवायु कार्यकर्ता, बुजुर्ग और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ नारे लगाने वाले युवा थे। भूमि पेडनेकर, जिन्होंने हाल ही में अपना अखिल भारतीय अभियान – क्लाइमेट वारियर शुरू किया है, जो पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाता है, को शहर के युवाओं के साथ विरोध का नेतृत्व करता देखा गया। भूमि ने यह भी बताया कि कैसे बचपन के दौरान उन्हें जलवायु परिवर्तन के मुद्दे के बारे में बताया गया था जो वास्तव में अब एक वास्तविकता बन गई है। उन्होंने बताया कि कैसे मुंबई उनका घर है और हम सभी को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अभी से कार्य करना है।

    https://www.instagram.com/p/B4XIer3p0Ro/?utm_source=ig_web_copy_link

    उनके मुताबिक, “हममें से हरेक को अपने ग्रह, अपने पर्यावरण को बचाना है। हम सभी #क्लाइमेट वारियर्स हैं और मैं जलवायु संरक्षण के संदेश को प्रचारित करने के लिए फ्राइडे फॉर फ्यूचर के सराहनीय कार्य को सलाम करती हूं। मैंने हाल ही में शांतिपूर्ण हड़ताल में भाग लिया, जो उनके द्वारा जलवायु न्याय के लिए खड़े होने के लिए आयोजित किया गया था और यह सुनना मेरे लिए एक आंख खोलने वाला अनुभव था कि हमारी अगली पीढ़ी कितनी सामाजिक रूप से जागरूक है और अपने भविष्य और पर्यावरण के बारे में वे कितनी सुरक्षात्मक हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर ग्रह छोड़ें और हमें ऐसा करना होगा। चलिए खड़े होते हैं और कोई कदम उठाते हैं।”

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *