Thu. Mar 28th, 2024
    भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

    भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दो लैटिन अमेरिकी देशों की यात्रा पर गए हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने भारत और कोस्टा रिका के बीच व्यापरिक संबंधों को मज़बूत करने पर जोर दिया था। वेंकैया नायडू ने कारोबारी मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि “दोनों देशों के बीच करीबी कारोबारी सम्बन्ध है। भारतीय की आईटी कंपनियां जैसे विप्रो, इनफ़ोसिस, एलएंडटी, डब्ल्यूएनएस और अन्य कंपनियां यहां मौजूद हैं और अन्य बजाज ऑटो और ग्रैविटा के भी कोस्टा रिका के साथ व्यापारिक सम्बन्ध है।

    डिजिटल कम्युनिकेशन और वैश्वीकरण

    उपराष्ट्रपति ने बताया कि डिजिटल कम्युनिकेशन और वैश्वीकरण ने दोनों देशों के बीच लम्बी दूरी होने बावजूद कैसे अवसरों के द्वार खोले हैं। हम क्रिटिकल और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साझा हित से जुड़े कार्यों को एकजुट होकर कर सकते हैं, जैसे फॉर्मॅटिकल्स, बायो टेक्नोलॉजी, डिजिटल साइंस और टेलीकम्यूनिकेशन, कृषि, फ़ूड प्रोसेसिंग, रिन्यूअल एनर्जी, स्पेस रिसर्च एंड क्लाइमेट चेंज में मिलकर कार्य किया जा सकता है।

    उन्होंने भारत और मध्य व लैटिन अमेरिकी देश में तत्काल जरुरी जेनेरिक व कम कीमत की दवाइयों को मुहैया करने के लिए भारतीय कंपनियों को प्रचार करने के लिए जोर दिया था। वेंकैया नायडू ने कोस्टा रिका को भारतीय पर्यटकों के लिए एक पर्यटन स्थल बताया। भारतीय फिल्म निर्माता कोस्टा रिका में शूटिंग कर लाखों भारतीयों पर्यटकों को यहां आने के  प्रोत्साहित कर सकते हैं।

    दोनों देशों के बीच कारोबार

    लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में कोस्टा रिका भारत का 13 उभरता हुआ व्यापार साझेदार है। साल 2017-2018. में दोनों मुल्कों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 20.10 करोड़ डॉलर का था। कोस्टा रिका को भारत 13.40 करोड़ अरब डॉलर का निर्यात करता है जबकि कोस्टा रिका से 6.7 करोड़ डॉलर का आयात किया है।

    दो लैटिन अमेरिकी देशो की आठ दिनों की यात्रा पर भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के साथ संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री अल्फोंस जोन्स, संसद के सदस्य राम कुमार कश्यप और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी गए हैं। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू पैराग्वे की यात्रा के दौरान नेशनल पन्थीओन ऑफ़ हीरोज और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    9 मार्च को कोस्टा रिका के कांग्रेस के अध्यक्ष कैरोलिना हिडैल्गो हर्रेरा नायडू से मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति कोस्टा रिका के पहले उपराष्ट्रपति एपसी कैम्पबेल बर्र द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *