Wed. Apr 24th, 2024

    भारत (India) में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या में पिछले दो दिनों में 14 फीसदी की वृद्धि देखि गयी है। यह आंकड़ा अब 52,952 पहुँच गया है। हालाँकि यह वृद्धि उससे पहले दो दिनों के मुकाबले कम है, जब 17 फीसदी की वृद्धि देखी गयी थी।

    यदि इस सप्ताह की बात करें तो देश में पिछले चार दिनों में 25 फीसदी मामले बढ़ गए हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

    भारत में पिछले कुछ दिनों में वृद्धि दर कम हुई है, लेकिन यदि अन्य एशियाई देशों जैसे जापान और इंडोनेशिया की भारत से तुलना करें तो यह अभी भी काफी ज्यादा है।

    भारत में इस समय महाराष्ट्र और गुजरात दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    बुधवार को सिर्फ मुंबई शहर में 769 नए मामले देखने को मिले हैं, जो की इस शहर की सबसे ज्यादा एक दिन में वृद्धि है। मुंबई में इस समय कुल 10,714 संक्रमित मामले हैं और इससे मरने वालों की संख्या 412 हो गयी है।

    महाराष्ट्र राज्य की यदि बात करें तो यहाँ पिछले एक दिन में 1233 नए मामले देखने को मिले हैं। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 16,758 हो गयी है। महाराष्ट्र में इस समय हर 10 दिन में संक्रमित लोगों की संख्या दुगुनी हो रही है।

    पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 34 कोरोनावायरस मरीजों की मौत हो गयी है, जिसमें से 25 लोग मुंबई से थे। राज्य में COVID-19 से कुल मृत लोगों की संख्या 651 पहुँच गयी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *