Fri. Apr 26th, 2024
    अमेरिकी राष्ट्रपति

    अमेरिका के राष्ट्रपति व्यापार पर समस्त विश्व से दुश्मनी मोल लेने पर अमादा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर सोमवार को अमेरिकी उत्पादों पर अधिक अतिरिक्त शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भारत अमेरिकी प्रशासन को प्रसन्न रखने के लिए व्यापार समझौता करना चाहता है।

    अमेरिका ने भारत के लिए दूसरी दफा ज्यादा अतिरिक्त शुल्क वसूलने की बात कही है। वांशिगटन ने इससे पूर्व अमेरिका का मेक्सिको और कनाडा के साथ व्यापार डील के ऐलान के दौरान कही थी। उन्होंने भारत को ‘टैरिफ किंग’ अर्थात कर वसूलने का बादशाह कहकर संबोधित किया।

    उन्होंने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि भारत अमेरिकी सामान पर सबसे ज्यादा शुल्क वसूलता है साथ ही उन्होंने हार्ले डेविडसन का उदाहरण भी दिया।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हार्ले डेविडसन बाइक पर 100 प्रतिशत शुल्क वसूलने के बाबत कहा कि उन्होंने नरेन्द्र मोदी से बात की और पीएम मोदी ने टैरिफ घटाया। उन्होंने कहा भारत और उनके प्रधानमंत्री से डोनाल्ड ट्रम्प के रिश्ते खास है।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि किसी भी पूर्व राष्ट्रपति ने भारतीय सरकार से इस बाबत वार्ता नहीं की। वह अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाते हैं।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने भारत के आयातित उत्पाद पर उच्च  अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी देकर मोटरसाइकिल पर टैरिफ कम कराया। उन्होंने कहा ब्राज़ील भी भारत की तरह शुल्क में वृद्धि कर रहा है।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि भारत उन्हें खुश रखने के लिए व्यापार सौदा करना चाहता है।

    शनिवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ इस भय से व्यापार समझौता करना चाहता है ताकि अमेरिका उनके निर्यातित उत्पादों पर शुल्क न थोप दे। उन्होंने कहा चीन, यूरोपीय संघ, भारत और जापान के साथ व्यापार वार्ता अभी विचाराधीन है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *