Thu. Mar 28th, 2024
    भारतीय और चीनी सैनिकों का डांस हुआ वायरल

    बीते वर्ष डोकलाम के में भारत और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था, अब दोनों राष्ट्रों के सैनिक इस गतिरोध को खत्म करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुई है, जिसमे चीनी सैनिक अपने समकक्षी को ताई ची सीखा रहे हैं। इस 13 सेकंड की विडियो को फेसबुक और ट्वीटर से कई दफा शेयर किया गया है।

    चीनी सैनिक ताई ची के स्टेप्स को भारतीय सैनिक को सिखाये। ताई ची एक चीनी मार्शल आर्ट है, जो रक्षा प्रशिक्षण और शारीरिक व रूह की पवित्रता को बरक़रार रखता है। चीन का दावा है कि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

    अधिकारियों के मुताबिक इस अभ्यास की शुरुआत समारोह 11 दिसम्बर को आयोजित हुई थी। भारत और चीन के 7 वें साझा सैन्य अभ्यास में दोनों तरफ से 100 सैनिक होंगे। इस अभ्यास का पूरा ध्यान आतंक के खिलाफ होगा। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह अभ्यास दोनों सेनाओं के मध्य आपसी समझ को बढायेगा और आतंक के खिलाफ लड़ने में लाभकारी सिद्ध होगा। यह अभ्यास 13 दिसम्बर को खत्म होगा। उन्होंने कहा कि इसमें बुनियादी प्रशिक्षण और लाइव शूटिंग होगी।

    हाल ही में भारत और चीन के मध्य 7 वें साझा सैन्य अभ्यास ‘हैंड इन हैंड’ का आयोजन चीन के चेंगडु में किया आयोजित किया गया था। दोनों राष्ट्रों के सैनिकों ने नृत्य के साथ इस ख़ुशी का लुत्फ़ उठाया था। जारी विडियो में भारतीय सैनिक अपने समकक्षियों को भांगड़ा सिखा रहे हैं। इस विडियो को भारतीय सेना के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *