Tue. May 7th, 2024
    रेल मंत्री पीयूष गोयल

    23 जनवरी, बुधवार को रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे में जल्द ही 2.5 लाख नयी रिक्तियां होने की घोषणा की। उन्होंने बताया की जल्द ही इतनी संख्या में रेलवे अधिकारी रिटायर होने वाले हैं जिसके चलते लगभग 2.5 लाख नयी नौकरियां उत्पन्न होंगी।

    अगले दो महीनो में होंगी रिक्तियां :

    एक प्रेस बैठक में संबोधन के दौरान रेल मंत्री ने कहा की 2.25-2.50 लाख लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर उत्पन्न किए गए हैं, 1.50 लाख रिक्तियों के लिए प्रक्रिया चल रही है और अगले 2-2.5 महीनों में पूरी होगी। 

    कुल 4 लाख नौकरियां दी जाएंगी :

    यदि नयी नौकरियों एवं रिटायरमेंट पदों को भरने वाली नौकरियों को जोड़ा जाये तो रेलवे एक तरह से 4 लाख नौकरियां प्रदान करेगा। गोयल ने आगे कहा कि अगले दो वर्षों में लगभग 1 लाख रेलवे कर्मचारी रिटायर होंगे और उनकी रिक्तियां भरने के लिए रेलवे भर्तियां जारी रखेगा। 

    सामान्य वर्ग को मिलगा 10 प्रतिशत कोटा :

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि भारतीय रेलवे में नई भर्ती प्रक्रिया के लिए 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस कोटा लागू होगा। भर्ती का पहला चरण फरवरी में घोषित किया जाएगा और दूसरा चरण मई 2019 में आएगा।

    बतादें की सामान्य वर्ग का कुओता देश में हाल ही में जारी किया गया है इसके अंतर्गत ऐसे लोग जोकि सामन्ह्या वर्ग में हैं एवं आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें देश भर के संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

    पिछले साल रेलवे ने 1.2 लाख नौकरियां :

    पिछले साल भारतीय रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी में भरे जाने वाले 1.2 लाख पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन दिया था। दोनों समूहों के लिए भर्ती प्रक्रिया रास्ते में है और अगस्त 2019 में पूरी हो जाएगी। हाल ही में कुछ दिनों पहले आरआरबी ग्रुप डी की उत्तर कुंजी जारी की गयी थी। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी 2018 का परिणाम 13 फरवरी 2019 को घोषित किये जाने की पूरी उम्मीद है। 

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *