Thu. Mar 28th, 2024
    भारतीय-अमेरिकी बिज़नेस के महानायक: सत्या नडेला और सुन्दर पिचाई को नवाज़ा जायेगा पद्म भूषण से

    वार्षिक परंपराओं के अनुरूप गणतंत्र दिवस (Republic Day)  समारोह से एक दिन पहले गृह मंत्रालय (MHA) ने 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार (Padma Awards) विजेताओं 2022 की सूची जारी की है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) शामिल हैं। इस साल पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वाले 17 पुरस्कारों की सूची में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन व सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के एमडी साइरस पूनावाला का नाम भी शामिल किया गया है।भारत बायोटेक की जोड़ी कृष्णा एला और सुचित्रा एला को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। पद्म भूषण, भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।

    पद्म पुरस्कार निम्न तीन श्रेणियों में प्रदान किये जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)। इस पुरस्कार का उद्देश्य है उन सभी उपलब्धियों की सम्मान देना जिसमें सार्वजनिक सेवा का तत्व शामिल है, चाहें वें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न किसी भी क्षेत्र से हो।

    पिचाई सुंदरराजन

    सुन्दर पिचाई, ४९, एक अमेरिकी टेक दिग्गज हैं जो अल्फाबेट इंक के सीईओ व भारतीय मूल के तकनीकी विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में पढाई की और अमेरिका में सामग्री विज्ञान और इंजीनियरिंग में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमएस प्राप्त किया और आगे पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए भी प्राप्त किया। उन्हें वहां क्रमशः सीबेल स्कॉलर और पामर स्कॉलर नामित किया गया।

    सत्या नडेला
    सत्या नडेला, ५४,भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ हैं। वह 1992 में माइक्रोसॉफ्ट का हिस्सा बने और माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड एंड एंटरप्राइज समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने। उन्होंने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाओं के व्यवसाय में परिवर्तन का नेतृत्व किया। वहां उन्हें अपार सफलता हुई।

    भारतीय-अमेरिकी बिज़नेस के महानायक – श्री नडेला, 54, और श्री पिचाई, 49 – को “व्यापार और उद्योग” श्रेणी में उनके योगदान के लिए पद्मा भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत,को पद्मा विभूषण से सम्मानित किया जायेगा। उनकी, पिछले महीने तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी पत्नी और 12 अन्य लोगों के साथ मृत्यु हो गई थी। पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की सूची में एक सौ सात हस्तियां हैं, जिनमें गायक सोनू निगम और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा शामिल हैं। पद्म श्री चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस साल पद्म सम्मानों की सूची में कुल 128 हस्तियां शामिल हैं।

     

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *