Thu. Mar 28th, 2024

    बोनी कपूर और उनकी पूर्वपत्नी मोना कपूर को कौन नहीं जानता। शादी के कुछ सालों बाद बोनी कपूर, दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी कपूर के प्यार में पड़ गए थे और मोना कपूर को तलाक़ देकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी।

    बोनी कपूर का परिवार इस शादी के शख्त खिलाफ था लेकिन प्यार ने कौन सी हदें मानी हैं? मोना कपूर से बोनी के दो बच्चे हैं- अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर वहीँ श्रीदेवी की दो बेटियां ख़ुशी और जाह्नवी कपूर हैं। माना जाता है कि ये दोनों नाम, श्रीदेवी ने बोनी द्वारा ही बनाई गई फिल्म ‘जुदाई’ के दोनों किरदारों ख़ुशी और जाह्नवी से प्रभावित होकर रखे थे।

    जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    ‘जुदाई’ में अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मतोड़कर मुख्य भूमिकाओं में थे। अनिल कपूर एक मध्यमवर्गी आदमी होता है जो अपने छोटे से परिवार में काफी खुश होता है लेकिन उसकी पत्नी जिसकी भूमिका श्रीदेवी ने निभाई थी, उसे अमीर बनने का शौक होता है। इसी दौरान उर्मिला मांतोडकर को अनिल के प्रेम हो जाता है और वह 1 करोड़ रूपये में श्रीदेवी से उसका पति खरीदने का फैसला करती है।

    arjun kapoor

    अब इस फिल्म को कुछ लोगों ने ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया था और जब बोनी कपूर और मोना कपूर का तलाक़ हो गया तो इसके कुछ समय पश्चात मीडिया ने जब मोना से पूछा कि क्या वह 2 करोड़ रूपये में श्रीदेवी से अपना पति वापस खरीदना चाहेंगी? तो इसपर मोना कपूर ने जवाब दिया कि, “वे सेकंड हैंड माल नहीं खरीदतीं।”

    हालाँकि अब न तो मोना कपूर इस दुनिया में रहीं और न श्रीदेवी लेकिन दोनों के जाने के बाद दोनों के परिवार जरूर पास आ गए हैं।

    बोनी ने एक प्रकाशन से बात करते हुए, श्रीदेवी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया था। इस बारे में बात करते हुए, बोनी ने कहा-“सबसे खास याद, ज़ाहिर है, अपनी पत्नी श्रीदेवी से पहली बार फिल्म के लिए मिलना और उनके साथ पहले दिन शूट करना।”

    यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के माफ़ी न मांगने पर मीडिया बिरादरी ‘जजमेंटल है क्या’ फिल्म के प्रचार का करेगी बहिष्कार

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *