Sat. Apr 20th, 2024
    लोक सभा चुनाव 2019: उर्मिला मातोंडकर से लेकर शत्रुघन सिन्हा तक, यह बॉलीवुड सितारें उतरे राजनीतिक मैदान में

    लोक सभा चुनाव सर पर हैं और इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। जहाँ कई राजनेता जी तोड़ मेहनत कर फिर सत्ता कब्जाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं, तो ऐसे में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री कैसे पीछे रह जाती। बॉलीवुड हो या टोलीवुड, हर अभिनेता राजनीती की कदम में अपना हाथ अजमाने की होड़ रखता है। चूँकि, चुनाव शुरू होने ही वाले हैं तो आइये हम आपको बताते हैं उन फ़िल्मी सितारों के बारे में जो इन चुनावों में मैदान में उतरे हैं-

    नए खिलाड़ी 

    उर्मिला मातोंडकर 

    उन्होंने फिल्म ‘ज़ाकोल’ (1980) में बतौर बाल कलाकार शुरुआत की थी। फिर फिल्म ‘कलयुग’ (1981) में डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें लोकप्रियता शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ (1983) से मिली। और राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ (1995) ने तो मानों उनके पंख ही लगा दिए हो। उसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। और अब राजनीती की दुनिया में उतर रही हैं।

    वह मुंबई उत्तर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से लोक सभा चुनाव लड़ेंगी।

    दिनेश लाल यादव अका निरहुआ

    इस भोजपुरी अभिनेता को बिग बॉस के माध्यम से पूरे देश में पहचान मिली। वह सुर्खियों में तब आये जब उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश से उन्हें टिकेट मिलने की अफवाहें बन रही हैं।

    प्रकाश राज 

    अभिनय की दुनिया में परचम लहराने के बाद, वह राजनीती की तरफ रुख कर रहे हैं। वह बेंगलूरु केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे।

    अनुभवी खिलाड़ी 

    हेमा मालिनी

    हेमा मालिनी 2003 में भाजपा में शामिल हुई थी और तभी से ये वह पार्टी की अहम नेता हैं। 2009 तक, वह राज्य सभा सांसद के रूप में सेवा देती रही और उसके बाद, उन्हें पार्टी का महासचिव बना दिया गया। उन्हें 2014 में मथुरा से लोक सभा चुनाव लड़ने का टिकट मिला और वह जीत गयी।

    उन्हें इन लोक सभा चुनाव में भी, मथुरा से चुनाव लड़ने का टिकट मिला है।

    राज बब्बर

    उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर इस साल फतेहपुर सिकरी से चुनाव लड़ेंगे। वह पहली बार 1989 में जनता दल में शामिल हुए थे और फिर बाद में वह समाजवादी पार्टी में चले गए। 2006 में, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया और बाद में 2008 में कांग्रेस में शामिल हो गए। अतीत में, उन्होंने गाज़ियाबाद से भी चुनाव लड़ा है।

    किरण खेर 

    उन्होंने 2009 में भाजपा से राजनीती में कदम रखा था और फ़िलहाल चंडीगढ़ से सांसद हैं। जबकि पंजाब और हरियाणा की राजधानी से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई है, फिर भी वह सांसद संजय टंडन और सत्या पाल जैन के साथ इस रेस में शामिल हैं।

    दल बदलू खिलाड़ी 

    जया प्रदा

    चुनाव के ठीक दो हफ्ते पहले, जया प्रदा भाजपा में शामिल हो गयी हैं और यूपी के रामपुर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के आज़म खान को टक्कर देंगी। अभिनेत्री पहले भी वहा से दो बार (2004 and 2009) चुनाव लड़ चुकी हैं मगर समाजवादी पार्टी की सदस्य होने के नाते, लेकिन वहा से उन्हें अमर सिंह के साथ निष्कासित कर दिया गया।

    शत्रुघन सिन्हा

    शत्रुघन सिन्हा पिछले तीन दशक से भाजपा के सदस्य थे। हालांकि, इस साल वह 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे। जब उनके नाम को बिहार के उम्मीदवारों की सूची से हटा दिया गया तो उन्होंने बागी के रूप में कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। वह बिहार से चुनाव लड़ सकते हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *