Fri. Mar 29th, 2024
    जेनिफ़र बेपनाह

    हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट के प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘बेपनाह’ की शूटिंग ख़त्म कर दी गई है और इस बात से फैन्स काफी निराश हैं। इस कार्यक्रम के समापन के मौके पर समूह द्वारा एक केक काटा गया और सभी ने मिलकर एक साथ अंतिम तस्वीर भी खिचाई।

    https://www.instagram.com/p/BquW24_l0VH/

    https://www.instagram.com/p/BquSRFElir5/

    https://www.instagram.com/p/BquZm8KA0RX/

    https://www.instagram.com/p/BquclXIgotp/

    https://www.instagram.com/p/BqufBf2AD7m/

    यह कार्यक्रम अर्जुन और नूर के मिल जाने पर ख़त्म हुआ है और ऐसा दिखाया गया है कि लड़की के माता-पिता भी इस प्यार को स्वीकार कर लेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य कलाकार सोशल मीडिया पर दर्शकों का धन्यवाद करने के लिए लाइव भी आए।

    ऐसा लग रहा था कि जेनिफर लाइव आने से पहले रो रही थीं और विडियो में हर्षद उन्हें रोने के लिए मना करते भी नज़र आ रहे हैं।

    डोंटएंडबेपनाह (#dontendbepanah) एक्सटेंडबेपनाह (#extendbepanah) सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। दर्शक इस धारावाहिक के दुसरे भाग की भी मांग कर रहे हैं। यह जेनिफ़र का ‘बेहद’ के बाद सिनेविस्तास के साथ दूसरा कार्यक्रम था और अपने सह-कलाकार हर्षद के साथ पहला।

    जेनिफर ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये इस बात की सूचना अपने चाहनेवालों को भी दी थी और एक नए अवतार में वापस आने का वादा भी किया था।

    https://www.instagram.com/p/BqjwBCogHki/

    यह भी पढ़ें: शादी के लिए जोधपुर रवाना हुए निक और प्रियंका, मुंबई में रखी गई थी एक और पूजा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *