Thu. Mar 28th, 2024
    nitsih-kumar2

    आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र पटना में जनता दल यूनाइटेड की एक मीटिंग हुई जिसमे मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी सम्मिलित हुए और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस बैठक में चुनाव में पार्टी की संभावनाओं के साथ साथ समाज के विभिन्न वर्गों में पार्टी के जनाधार पर भी चर्चा हुई।

    इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव राम चन्द्र प्रसाद सिंह, राज्यसभा संसद वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री जय कुमार सिंह और विधायक लेसी सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। ये बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के घर पर हुई। वशिष्ठ नारायण सिंह राज्यसभा में पार्टी के सांसद भी हैं।

    करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार पार्टी अध्यक्ष के सामने रखे और पार्टी का जनाधार सवर्णों के बीच बढाने पर चर्चा हुई। इस बैठक में आगामी चुनाव में महागठबंधन से निपटने की चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। नितीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को सरकार का काम ले कर जनता के बीच जाने को कहा।

    बिहार में एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चूका है। भाजपा और जेडीयू जहाँ 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं वहीँ गठबंधन की तीसरी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी ६ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

    उपेन्द्र कुशवाहा के गठबंधन से बाहर चले जाने के बाद अब गठबंधन में बस तीन ही सहयोगी रह गए हैं। 2014 में नितीश कुमार एनडीए से अलग थे लेकिन इस बार वो एनडीए के साथ हैं।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *