Fri. Apr 26th, 2024
    मौसम

    बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में, गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 22.4 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा वातावरण में आद्र्रता की मात्रा बढ़ने से उमस भरी गर्मी महसूस होगी। इस बीच हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

    पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *