Sat. May 4th, 2024
सलमान खान मुनमुन दत्ता बिग बॉस 12

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (बबिता जी) बिग बॉस की बड़ी फैन हैं। वह बिग बॉस का हर एपिसोड देखती हैं और उसके सन्दर्भ में अपने विचार सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

ऐसा लग रहा है मुनमुन कार्यक्रम के निर्माताओं और सलमान खान से काफी नाराज़ हैं। सुरभि राणा के प्रति सलमान के पक्षपाती व्यवहार पर मुनमुन ने प्रश्न खड़े किये हैं। अपने ट्वीट के ज़रिये सुरभि को लताड़ते हुए मुनमुन ने सलमान से भी कहा है कि वह सुरभि से पक्षपाती व्यवहार करना बंद कर दें।

मुनमुन के अनुसार सलमान के ऐसा करने पर सुरभि बाकी प्रतिभागियों के साथ मनमाना बर्ताव करती हैं।

मुनमुन ने कहा है कि सुरभि सबका मानसिक शोषण करती हैं और रोमिल को चरित्रहीन बोलने पर बिग बॉस को उन्हें सजा देनी चाहिए थी। सुरभि औरत हैं इस वजह से उनकी करतूतों को नज़र अंदाज़ नहीं करना चाहिए।

श्रीसंत और रोमिल को सुरभि की वजह से रोते हुए देखकर मुनमुन दत्ता काफी निराश हुई हैं उनके अनुसार सुरभि जान बुझ कर अपने आप को दूध का धुला हुआ दिखाना चाहती हैं और अगर वह किसी के ऊपर वार कर रही हैं तो उन्हें अपने लिए भी तैयार होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 2.0 केदारनाथ सिम्बा जीरो केजीएफ रिलीज़: साल के अंत में होने वाला है सबसे बड़ा बॉलीवुड धमाका

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *