Tue. Jul 15th, 2025
बालों में दही फायदे, तरीका

बालों को स्वस्थ रखना हम सभी के लिए अतिआवश्यक होता है। इसके लिए बालों की सही देखभाल की आवश्यकता होती है।

दही बालों की देखभाल के लिए प्राकृतिक घटक होता है। इसमें बालों के लिए उपयोगी विटामिन्स और फैटी एसिड पाए जाते हैं।

विषय-सूचि

बालों में दही लगाने के फायदे

  • अपने एंटीफंगल गुणों के कारण ये रूसी से निजात दिलाता है और जड़ों को आराम देता है।
  • लम्बे समय तक बालों को मॉइस्चराइज रखता है।
  • जड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
  • जड़ों का पीएच स्तर संतुलित करता है।
  • दही बालों को सिल्की बनाता है और उनमें चमक लाता है।
  • दही बालों को मुलायम बनाता है।

बालों में दही कैसे लगाये?

1. बालों में अंडे और दही

सामग्री:

  • 1 अंडा
  • 2 बड़े चम्मच दही

समय:

30 मिनट

विधि:

  • एक कटोरी में अंडे को अच्छी तरह फेंट लें।
  • इसमें 2 बड़े चम्मच दही डालकर पेस्ट बना लें।
  • बालों को विभाजित करके इसे अपने बालों की जड़ों से शुरू करते हुए टिप्स तक लगायें।
  • पूरे बालों में लगाने के बाद इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • ठन्डे पानी से धोकर शैम्पू कर लें।

इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

2. बालों में केला और दही

सामग्री:

  • पका हुआ 1/2 केला
  • 1 बड़ा चम्मच दही
  • 3 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच नीम्बू का रस

समय: 

30 मिनट

विधि:

  • एक बर्तन में केले को अच्छी तरह मैश कर लें की गांठें नहीं रहें।
  • मैश किये हुए केले में बाकि की सामग्री डालकर पेस्ट बना लें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह पूरे बालों में लगा लें।
  • इसे 25-30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • शैम्पू कर लें।

इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. बालों में दही और जैतून का तेल

सामग्री:

  • 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
  • 1 कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच नीम्बू का रस
  • 2 कप पानी

समय:

20 मिनट

विधि:

  • एक बर्तन में तेल और दही मिलाकर रख लें।
  • नीम्बू और पानी को एक जग में मिला लें।
  • अपने बालों में शैम्पू करके अतिरिक्त पानी हटा दें।
  • इसके बाद गीले बालों में दही और तेल का हेयर मास्क लगा लें और 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसे ठन्डे या गुनगुने पानी से धो लें।
  • इसके बाद नीम्बू के पानी से बाल धो लें।

इसे हफ्ते में 2 बार दोहराएं।

4. बालों में दही और शहद

सामग्री:

  • 1/2 कप दही
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच सेब का सिरका का सिरका

समय:

30 मिनट

विधि:

  • सभी सामग्री मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस मिश्रण को पूरे बालों में लगा लें।
  • इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • माइल्ड शैम्पू से धो लें।

इसे हफ्ते में दो बार दोहराएं।

5. बालों में एलो वेरा और दही

सामग्री:

  • 3 बड़े चम्मच शुद्ध एलो वेरा जेल
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

समय:

45 मिनट

विधि:

  • सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इससे अपनी जड़ों में 15 मिनट तक मालिश करें।
  • मालिश करने के बाद इसे पूरे बालों में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • शैम्पू कर लें।

इसे हफ्ते में दो बार दोहराएं।

6. एवोकाडो और दही बालों में

सामग्री:

  • 1 कप दही
  • पका हुआ 1/2 एवोकाडो
  • 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

समय:

25 मिनट

विधि:

  • एवोकाडो को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें गांठें नहीं रहे। इसमें बाकि सामग्री मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अपने बालों को विभाजित करें और उसमें हेयर मास्क लगा लें।
  • जड़ों से शुरू करते हुए टिप्स तक पूरे बालों में लगा लें।
  • इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें फिर शैम्पू कर लें।

रूखे बाल वालों के लिए हफ्ते में एक बार और सामान्य बाल वालों के लिए दो हफ़्तों में एक बार इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

7. बालों में करी पत्ते और दही

सामग्री:

  • 1 कप दही
  • 1 मुट्ठी ताज़े करी पत्ते

समय:

30 मिनट

विधि:

  • करी पत्तों को धोकर पीस लें।
  • करी पत्तों को दही के साथ मिला लें।
  • जड़ो से शुरू करते हुए इसे पूरे बालों में लगायें।
  • इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें फिर शैम्पू कर लें।

इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार लगायें।

8. बालों में नारियल का दूध और दही

सामग्री:

  • 1 कप नारियल का दूध
  • 1/2 कप दही
  • 2 बड़े चम्मच कपूर का तेल

समय:

2 घंटे

विधि:

  • एक कटोरी में सभी सामग्री मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • इस मिश्रण से अपनी जड़ों में मालिश कर लें।
  • इसे 1-2 घंटे लगा रहने दें।
  • गुनगुने पानी से धो लें।

इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें।

9. बालों में मेथी और दही

सामग्री:

  • 1 कप दही
  • मुट्ठी भर मेथी के दाने

समय:

30 मिनट

विधि:

  • मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रख दें।
  • सुबह इन्हें पीसकर दही के साथ मिला लें और पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अपने बालों में लगा लें।
  • आधा घंटे लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।

इसे हफ्ते में दो बार दोहराएं।

10. बालों में नीम्बू का रस और दही

सामग्री:

  • 4 बड़े चम्मच दही
  • 2 चम्मच नीम्बू का रस
  • 1 चम्मच शहद

समय:

20 मिनट

विधि:

  • सभी सामग्री मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस मिश्रण को जड़ों में और बालों में लगा लें।
  • इसे 15-20 मिनट लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।

इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

बालों में दही लगाने के अन्य बिंदु:

  • बालों में दही लगाने से पहले बालों को अच्छे से साफ़ कर लें या धो लें।
  • दही लगाने के बाद बालों को अच्छे से शैम्पू से धोएं, वरना बालों में दही की महक हो जायेगी।
  • दही को बालों में रोजाना ना लगाएं। दही में अम्ल होता है, जो बालों के लिए सही नहीं है।
2 thoughts on “बालों में दही कैसे लगाये? लगाने के फायदे, तरीका”
  1. baalon mein dahi ko konsi cheez ke saath lagaana chahaiye ki hamen best results dekhne ko mile or jaldi baal achchhe ho jaayen..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *