Fri. May 3rd, 2024
बालों में आंवला फायदे

आंवला बालों के विकास और जड़ों की मजबूती देने वाले अपने गुणों के लिए जाना जाता है। यह एंटीओक्सीडैन्ट्स, विटामिन सी और टेनिन में समृद्ध होता है। इसमें केम्फेरोल, फ्लैवोनोइड्स और गैलिक एसिड पाए जाते हैं जो बालों की गुणवत्ता बढ़ाते हैं।

आइये आपको बताते हैं कि आंवला किस तरह से आपके बालों के लिए गुणकारी होता है।

विषय-सूचि

आंवला के फायदे

  • आंवले के तेल से बालों की मालिश करने से रक्त संचार सुधर जाता है। यह जड़ों को पोषण प्रदान करता है और बालों के विकास में सहायक होता है।
  • स्वस्थ जडें पीएच स्तर और तेल उत्पादन के अनुकूलन के लिए अनुमति देती है।
  • बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण विटामिन सी की कमी होती है और इसकी पूर्ती का सबसे आसान उपाय आंवला का प्रयोग करना होता है।
  • विटामिन सी के साथ, आंवला एंटीऑक्सीडेंट में भी बेहद समृद्ध है। एंटीऑक्सीडेंट क्षतिग्रस्त मुक्त कणों से लड़कर बालों और जड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • आंवला का नियमित प्रयोग बालों को मजबूती प्रदान करता है।

आंवले को आहार में जोड़ने के लाभ

  • आंवले के कुछ टुकड़े खाने से आपके बाल सफ़ेद नहीं होते हैं, बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है और जड़ों की स्थिति में सुधार के मामले में मदद होती है।
  • ताजा आंवला केवल अक्टूबर से मार्च तक उपलब्ध होता है। तो पूरे साल अपने आहार में इस आश्चर्यजनक फल को शामिल करने का एक प्रभावी तरीका है कि अपने आहार में आंवला पाउडर शामिल कर लें। प्रत्येक दिन पाउडर का 1/4 – 1 चम्मच आपके बालों के स्वास्थ्य में अद्भुत परिवर्तन ला सकता है।
  • आप प्रतिदिन आंवले का ताज़ा रस निकालकर भी पी सकते हैं।

बालों में आंवला लगाने के फायदे

1. आंवला का तेल

सामग्री:

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच नारियल/ जैतून का तेल

समय:

45 मिनट

विधि:

  • एक बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें आंवले का पाउडर डाल लें।
  • भूरा हो जाने तक तेल को गर्म करें।
  • गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें।
  • जले हुए पाउडर के नीचे बैठ जाने के बाद तेल को एक कटोरी में निकाल लें।
  • हल्का गर्म होने पर इसे अपनी जड़ों में लगायें और 15 मिनट तक मालिश करें।
  • मालिश करने के बाद इसे 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

इसे हफ्ते में 3 बार प्रयोग करें।

2. आंवला रीठा शिकाकाई को बालों में लगाने के फायदे

सामग्री:

  • 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच शिकाकाई पाउडर
  • 4 बड़े चम्मच पानी

समय:

40 मिनट

विधि:

  • आंवला और शिकाकाई पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह बालों और जड़ों में लगा लें।
  • इस मास्क को 40 मिनट तक लगा रहने दें।
  • ठन्डे पानी से बाल धो लें। यदि आपके बाल साफ़ हैं तो आप शैम्पू छोड़ सकते हैं क्योंकि शिकाकाई से बालों सफाई हो जाती है।

हफ्ते में एक बार प्रयोग करें।

3. आंवला पाउडर और अंडा

सामग्री:

  • 2 अंडे
  • 1/2 कप आंवला पाउडर

समय:

1 घंटे

विधि:

  • अण्डों को फेंट लें ताकि उसमें झाग बन जाये।
  • इसमें आंवला पाउडर डालकर पेस्ट बना लें।
  • इसे हेयर मास्क की तरह लगा लें।
  • लगाने के बाद 1 घंटा छोड़ दें।
  • ठन्डे पानी से धो लें।

इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

4. मेहँदी और आंवला

सामग्री:

  • 1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच मेहँदी
  • 4 बड़े चम्मच गर्म पानी

समय:

1-2 घंटे

विधि:

  • सभी सामग्री को साथ में मिलाकर पेस्ट बना लें। प्लास्टिक या कांच का बर्तन इस्तेमाल करें मेटल का नहीं।
  • इसे रातभर रखा रहने दें।
  • सुबह इसे बालों में अच्छी तरह लगा लें। यदि आप चाहते हैं कि आपके बालों का रंग नारंगी हो जाये तो इसमें इंडिगो मिला लें।
  • इसे लगाने के बाद 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • ठन्डे पानी और शैम्पू से बाल धो लें।

महीने में एक बार इसका प्रयोग करें।

5. आंवला और नीम्बू का रस

सामग्री:

  • 1 बड़ा चम्मच आंवले का रस
  • 1 बड़ा चम्मच नीम्बू का रस

समय:

15 मिनट

विधि:

  • प्लास्टिक या कांच के बर्तन में आंवला और नीम्बू का रस अच्छी तरह मिला लें।
  • इससे 5 मिनट तक बालों में मालिश करें।
  • बालों में पूरी तरह लगाने के बाद इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • 10 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

हर दो हफ्ते में 1-2 बार इसका प्रयोग करें।

6. मेथी और आंवला बालों में

सामग्री:

  • 2 बड़े चम्मच आंवले का पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच मेथी का पाउडर
  • 5 बड़े चम्मच गर्म पानी

समय:

20 मिनट

विधि:

  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। प्लास्टिक या कांच का बर्तन ही इस्तेमाल करें।
  • इस मिश्रण को रातभर रखा रहने दें।
  • सुबह इसे अपने बालों में अच्छी तरह लगा लें।
  • इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • ठन्डे पानी और शैम्पू से बाल धो लें।

इसे हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।

7. बालों में करी पत्ते और आंवला

सामग्री:

  • 1/4 कप करी पत्ते
  • 1/4 कप कटा हुआ आंवला
  • 1 कप नारियल का तेल

समय:

45 मिनट

विधि:

  • नारियल के तेल को गर्म करके उसमें कटा हुआ आंवला और करी पत्ते डाल लें।
  • इसके भूरे हो जाने तक गर्म करें।
  • गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें।
  • एक जार में तेल रख लें और करी पत्ते और आंवला निकाल दें।
  • इसको हल्का गर्म अपने बालों में लगायें और 15 मिनट तक मालिश करें।
  • मालिश करने के बाद इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • बालों को माइल्ड शैम्पू और ठन्डे/गुनगुने पानी से धो लें।

इस लेख से सम्बंधित यदि कोई सवाल या सुझाव आपके पास है, तो उसे नीचे कमेंट में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *