Tue. Apr 16th, 2024

    देशभर के कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बहुत से शहरों में अचानक पक्षियों की मौत हो रही है। इसके चलते राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। यह फ्लू सिर्फ पक्षियों के लिए ही नहीं इंसानों के लिए भी घातक साबित हो रहा है। बर्ड फ्लू केरल में आपदा घोषित हो चुकी है वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब समेत और भी कई राज्य है जो अलर्ट पर हैं।

    बहुत राज्यों में मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। देशभर में अब तक 10 दिनों में साढ़े चार लाख से ज्यादा पक्षी मरे हैं। वहीं बहुत से राज्यों में संक्रमण भी फैल गया है। सिर्फ केरल में ही अब तक बर्ड फ्लू से मरने वाले पक्षियों की संख्या 12,000 हो चुकी है। हिमाचल में कुछ दिन पहले ही मांसाहारी खाने की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    बर्ड फ्लू के मामले में दिल्ली भी अलर्ट पर हैं। केंद्र सरकार ने बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम भी बना दिया है। वहीं मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू के खतरे के चलते आपात मीटिंग बुलाई गई जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े मंत्री आदि मौजूद रहे। मध्य प्रदेश के कई जिलों में कौवों की बड़ी संख्या में मौत हुई है।

    वहीं राजस्थान व हिमाचल मैं भी बहुत से कौवों और जानवरों की मौत की खबर है। कुछ सैंपलों की जांच करने पर बर्ड फ्लू की पुष्टि भी हुई है। वहीं केरल में इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया गया है। हरियाणा में चार लाख से ज्यादा मुर्गियां मरी है, वहीं दिल्ली में भी इन सब के चलते हैं एहतियात बरतने को कहा गया है। सरकार द्वारा कुछ निर्देश भी जारी किए गए हैं। खबर है कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कुछ दिन के लिए पोल्ट्री के कारोबार पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *