Tue. Apr 23rd, 2024
    फेसबुक

    पहले आप इसके लिए अपने फेसबूक का अकाउंट खोलिए। उसके बाद यह देखिये की आपका फेसबूक अकाउंट पब्लिक त नहीं है।

    अगर ऐसा है तो कोई भी इंसान जो भी फेसबूक इस्तेमाल कर रहा है वह आपकी पूरी की पूरी प्रोफ़ाइल देख सकता है।

    अगर आपको अपनी सभी पोस्ट हर किसी को दिखाना पसंद नहीं है या फिर आपको अपनी प्रोफ़ाइल सबसे छुपा कर रखनी है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपने अकाउंट की सेटिंग्स बदल सकते हैं।

    अपनी फ्रेंड लिस्ट को औरों से छुपाने के लिए आपको अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को बदलना पड़ता है।

    फेसबुक पर अपनी फ्रेंड लिस्ट को कैसे छुपाएँ?

    नीचे दिये गए कुछ बिन्दुओं से समझें की आप किस तरह इस काम को कर सकते हैं।

    1. अपने ब्राउज़र पर सबसे पहले फेसबूक खोलें।
    2. उसके बाद यह साइट खुलते ही आप अपनी आईडी को लॉग इन करें।
    3. अपने होम पेज पर जाके अपने नाम के अकाउंट पर क्लिक करें।
    4. उसके बाद अपनी प्रोफ़ाइल पर जाकर फ़्रेंड्स पर क्लिक करें।
    5. फ़्रेंड्स के पेज पर जाकर मैनेज बटन को दबाएँ जिसमे छोटा पेंसिल का आइकॉन होगा असपे जाइए।
    6. फिर उसमे थोड़ा नीचे आकर एडिट प्राइवेसी में जाइए।   
    7. एडिट प्राइवेसी का विकल्प खुलते ही उसमें ओन्ली मी का विकल्प चुने अपने फ्रेंड लिस्ट के ऑप्शन में से।   
    8. उसके बाद क्लोज़ बटन को दबाये जिससे की आपकी की गयी नई सेटिंग बदल सके।   

    इसके बाद आपकी पूरी फ्रेंड लिस्ट केवल आपको ही दिखेगी और किसी को नहीं दिखेगी। आपके जो मित्र होंगे वह केवल उन ही मित्रों को देख पाएंगे जोकि आप दोनों से जुड़े हुए हैं।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *