Fri. Mar 29th, 2024
फेसबुक facts about facebook in hindi

विषय-सूचि


फेसबुक आज के जमाने में सबसे बड़ी सोशल मीडिया वेबसाइट और कंपनी है। विश्व में लगभग 2 अरब लोग फेसबुक और इसकी सेवाओं से जुड़े हैं।

इस लेख में हम फेसबुक से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य और जानकारी आपको देंगे, जिन्हें जानकर इस विषय में आपका ज्ञान जरूर बढेगा।

फेसबुक के कुछ रोचक तथ्य (facts about facebook in hindi)

  1. वर्तमान में फेसबुक के 60 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं।
  2. हर सेकंड में 20,000 लोग फेसबुक चलाते हैं और इसका मतलब यह है कि 18 मिनट में 1 करोड़ लोग फेसबुक चलाते हैं।
  3. एक मिनट में लगभग 4,86,183 लोग अपने मोबाइल से फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।
  4. लगभग 79% जो लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं वह इसे चलाने के लिए अपने मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
  5. लगभग 75 करोड़ लोग रोजाना फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।
  6. फेसबुक हर सेकंड 8 लोगो को जोड़ता है और हर 15 मिनट में 7,246 लोग फेसबुक से जुडते हैं।
  7. हर मिनट में 1,50,000 संदेश फेसबुक से भेजे जाते हैं।
  8. हर 15 मिनट में फेसबुक पर 5 करोड़ पोस्ट होते हैं और 30 लाख पोस्ट हर मिनट डाले जाते हैं।
  9. हर 10 मिनट में फेसबुक पर 1,00,000 फ्रेंड रीकुएस्ट भेजी जाती है।
  10. हर मिनट फेसबुक पर 5,00,000 लाइक होते हैं।
  11. फेसबुक लगभग $1.4 मिल्यन (10 करोड़ रूपए) हर घंटे कमाता है।
  12. फेसबुक का लगभग 73% ऍड रेविन्यू मोबाइल अडवरटाईसमेंट की मदद से आता है।
  13. फेसबुक लगभग $2.5 मिल्यन 3 महीने में मोबाइल के एड से कमाता है।
  14. लोग लगभग 13 लाख चीज़ें हर मिनट रोज फेसबुक पर शेयर करते हैं।
  15. सोश्ल बेकर के मुताबिक नवम्बर 2014 में जितने विडियो फेसबुक पर डाले गए थे वह यूट्यूब पर डाले गए विडियो से भी ज्यादा थे।
  16. फेसबुक पर हर दिन 35 करोड़ फोटो डाली जाती है।
  17. फेसबुक ने 2014 में $12.47 अरब की सेल की थी।
  18. हर उपयोगकर्ता रोजाना लगभग 21 मिनट फेसबुक पर बिताता है।
  19. अमेरिका के 31% बूढ़े लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं।
  20. 66% लोग जो 15-34 की उम्र में होते हैं वह फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।
  21. लोग लगभग 92 करोड़ घंटे हर महीने फेसबुक के गेम खेलने में व्यतीत करते हैं।
  22. लगभग 10 लाख मोबाइल के एप फेसबुक के मदद से चालू होते हैं।
  23. शुरुआत में फेसबुक का एक काम फ़ाइल शेयर करना भी था।
  24. फेसबुक पर पोक का मतलब अबतक नहीं समझा जा सका है।
  25. हर फेसबुक उपयोगकर्ता के फेसबुक पर औसतन लगभग 130 मित्र हैं।

फेसबुक से जुड़े अन्य तथ्य (more facts about facebook in hindi)

  1. फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग अपने आप को हावर्ड का ग्रेजुएट बताते हैं पर असलियत में वह वहाँ से ग्रेजुएट नहीं है।
  2. कैलिफोर्निया में फेसबुक के लगभग 15 मिल्यन उपयोगकर्ता हैं।
  3. ऑस्ट्रेलिया के लोग सामान्य तौर पर विश्व के लोगों से ज्यादा फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं वह लोग हर महीने लगभग 7 घंटे फेसबुक पर बिताते हैं।
  4. एक फेसबुक के सहायक की जैकेट ईबे पर $4000 में बिकती है।
  5. फेसबुक ने लगभग 40 करोड़ उपयोगकर्ता 2 साल से भी कम समय में पा लिए थे।
  6. यदि फेसबुक एक देश के रूप में होता तो यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश होता।
  7. 70% फेसबुक जो लोग इस्तेमाल करते हैं वह अमेरिका से बाहर रहते हैं।
  8. फेसबुक लगभग 70 भाषाओं में उपलब्ध है।
  9. यह गूगल के बाद दूसरी सबसे बड़ी वैबसाइट है जिसपे इतना ट्रेफिक होता है।
  10. याहू ने एक समय पर फेसबुक को $1 अरब देने का निर्णय किया था लेकिन मार्क जुकरबर्ग ने यह लेने से इंकार कर दिया था।
  11. सबसे ज्यादा लोकप्रिय फेसबुक पर जो पेज था वह था माइकल जैकसन।
  12. फेसबुक उत्पादों के एड से काफी पैसे कमाता है।
  13. ऑस्ट्रेलिया में कोर्ट के नोटिस फेसबुक के द्वारा भी भेजे जाते हैं।
  14. फेसबुक को एक बड़ा दिमाग का डॉक्टर भी माना जाता है इसने एक नयी मानसिक बीमारी की खोज की है जिसका नाम फेसबुक एडिक्शन डीसऑर्डर है।
  15. फेसबुक के पहले साल में जुकरबर्ग परिवार के $85000 लगे थे कंपनी को चलाने के लिए।
  16. जब फेसबुक उसके स्टॉक को बेच रहा था तब उसकी कीमत $38 थी यानि की 18 मई 2012 को उसकी $100 अरब की वैल्यू थी। इसका मतलब यह है की फेसबुक ईबे, याहू, ग्रूपोन, लिंकडइन, नेट्फ़्लिक्स, आईएसी, एओएल, जिंगा आदि सबको मिला लिया जाये तो भी फेसबुक के जितनी उनकी कीमत नहीं है।
  17. फेसबुक पर 42% उपयोगकर्ता पुरुष हैं हालांकि यह साइट लिंग के हिसाब से भेदभाव नहीं करती।
  18. 2013 में ज्यादा से ज्यादा जो चेक इन अमेरिका में किए गए थे वह डिज़्नीलेंड, न्यूयॉर्क सिटि, कैलिफोर्निया, टाइम्स स्कवेर, वाल्ट डिज़्नी, सेन फ्रांसिसको आदि के थे।
  19. सितंबर 2013 तक 15-34 उम्र वाले लोगों की तादाद फेसबुक पर 66% थी और 45% इंटरनेट के जो उपभोगता 65 साल या उससे ज्यादा के हैं वह भी फेसबुक इस्तेमाल करते हैं।
  20. करीब 48% 18 से 34 साल के युवा सुबह सुबह सबसे पहले उठते ही अपने फेसबुक को देखते हैं।
  21. करीब 7.5 मिल्यन साइट फेसबुक के लाइक और शेयर के बटन को इस्तेमाल करते हैं।
  22. यूनाइटेड स्टेट में जो सबसे लोकप्रिय ब्रांड फेसबुक पर हैं उनके नाम हैं वालमार्ट, टारगेट, एमेजोन, सैमसंग, मोबाइल यूएसए और सबवे हैं।
  23. असलियत में इंजीनियर फेसबुक के लाइक बटन को ओसम बटन बोलना चाहते थे।
  24. 2012 से 2013 के बीच फेसबुक के उपयोगकर्ताओं की कतार में 22% का इजाफा हुआ था।
  25. फेसबुक जब लोंच किया गया था तब उसने 15 करोड़ मित्रों को जोड़ा था और 1.3 ख़रब लाइक के साथ साथ 250 अरब फोटो उसमे अपलोड की गयी थी।

इस विषय से सम्बंधित आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

One thought on “फेसबुक के कुछ रोचक तथ्य और जानकारी”
  1. Facebook pr itne logo ko itna easily handle kaise karta hai or itni zyada uploaded photos kaha store ki jaati hain?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *