Thu. Apr 25th, 2024
    fit india movement essay in hindi

    फिट इंडिया मूवमेंट भारत के माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गयी एक पहल है जिसके अंतर्गत लोगों को अधिक से अधिक शारीरिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है ताकि वे अपने स्वास्थ को बेहतर बना सके और एक स्वस्थ देश का निर्माण कर सके।

    इस पहल का आगाज़ 9 सितम्बर 2019 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक समारोह में अपने भाषण के दौरान किया गया। उनके अनुसार हमारे भारत देश को आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ जनों की आवश्यकता है। राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके रोजमर्रा के जीवन में शारीरिक गतिविधि और खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे उन्नति कर सके।

    मोदी की इस पहल में अब कई राजनेता जैसे किरेन रिजीजू और राज्यवर्धन राठौर और कई बॉलीवुड सितारों का भी समर्थन मिला है। हाल ही में पीवी सिन्धु ने भी इस पहल को समर्थन दिया है और सभी नागरिकों से स्वस्थ रहने की परिज्ञ करने को कहा है।

    New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses during the launch of Fit India Movement on National Sports Day, at Indira Gandhi Indoor Stadium in New Delhi, Thursday, Aug 29, 2019. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI8_29_2019_000023B)

    हालांकि स्वास्थ की यह पहली पहल नहीं है, पिछले वर्ष भी हमारे प्रधानमंत्री समेत कई राजनेताओं और बॉलीवुड सितारों ने हम फिट तो इंडिया फिट नामक पहल चलाई थी जिसमे वे ट्विटर के जरिये लोगों को प्रोत्साहित कर रहे थे।

    इस पहल के शुरू किये जाने के कई कारण रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई की भारत देश की कुल जनसँख्या में से कुल 49 प्रतिशत जनसँख्या ना के बराबर शारीरिक गतिविधियाँ करती है और उसके साथ साथ केवल 10 प्रतिशत लोग ही मनोरंजन के लिए शारीरिक गतिविधियाँ चुनते हैं। इस वजह से उनका शरीर अस्वस्थ होता है और उन्हें मोटापा, डायबिटीज जैसी घातक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

    यह पहल युवाओं को अधिक महत्त्व दे रही है क्योंकि एक देश की अर्थव्यवस्था इसके युवाओं पर निर्भर करती है। हालंकि आज के युवा शारीरिक कार्य करना और स्वस्थ और प्राकृतिक खाना ना खाकर जंक फोद्द खाना अधिक पसंद कर रहे हैं जिसकी वजह से बड़ी संख्या मिएँ लोग निष्क्रिय और बीमार होते हैं। इससे हमारे देश का विकास धीमा पद गया है।

    फिट इंडिया मूवमेंट से देश के युवाओं के साथ साथ सभी आयु वर्गों के लोगों को खाने की आदतें बदलने और अधिक शारीरिक कार्य करने के लिए उत्साहित किया जाएगा ताकि वे स्वस्थ रह सके और अपने देश को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सके।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    5 thoughts on “फिट इंडिया आंदोलन पर निबंध”
    1. मुझे हे निबंद बहुत पसंद हाया |

      यहाँ निबंद देने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया |

      धन्यवाद !

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *