Wed. Mar 27th, 2024
    फरहान अख्तर ने डाला अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के लिए प्यार भरा मेसेज, देखिये तस्वीर

    दुनिया से इतना छुपाने के बाद, अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर खुल के प्यार का इज़हार करते नज़र आते हैं। और ऐसी हाल ही में, फरहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक प्यार भरा मैसेज डाला है। और इस स्टोरी के साथ उन्होंने अपनी और शिबानी की एक तस्वीर भी डाली है। फरहान ने लिखा-“मुझे नहीं पता कि आप प्यार को ढूंढ़ते हैं या प्यार आपको ढूंढ़ता है। कुछ भी हो, ये यूनिवर्स से तौफा है। इसलिए आभारी रहिये, हर एक दिन।”

    फरहान और शिबानी के डेट करने की खबरें कई दिनों से सुर्खियाँ बटोर रही हैं और सूत्रों से तो ये भी पता चला है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। ऐसा कहा गया है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और जल्द अगला कदम उठा सकते हैं। शिबानी, फरहान के बच्चो से भी घुल-मिल गयी हैं।

    इन दोनों की पहली मुलाकात, ज़ी टीवी के शो ‘आई कैन डू दैट’ पर हुई जहाँ फरहान होस्ट थे और शिबानी प्रतिभागी। और जोड़ी ने रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन पर, हाथों में हाथ डालकर साथ आने पर इन खबरों पर मुहर भी लगा दी। दोनों को साथ में अपने परिवार के साथ न्यू इयर मनाते हुए भी देखा गया।

    https://www.instagram.com/p/BsFbQ6YBNsH/?utm_source=ig_web_copy_link

    अब फिल्मों की बात की जाये तो, फरहान फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ में नज़र आयेंगे जिसमे उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। और उनकी एक दशक पुरानी फिल्म ‘द फ़क़ीर ऑफ़ वेनिस’ भी जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने है जिसमे उनका साथ दिया है अनु कपूर ने।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *