Thu. Apr 25th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा का बना न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में नया वैक्स स्टेच्यू, साथ ही अपने नाम की एक और उपलब्धि...

    प्रियंका चोपड़ा के पास वैसे तो उपलब्धियों की कोई कमी नहीं है मगर फिर भी अभिनेत्री ने एक बार फिर पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनका हाल ही में, न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में एक वैक्स स्टेच्यू स्थापित किया गया है। जिसका अनावरण कल यानी 7 फरवरी को किया गया था। और इतना ही नहीं, देसी गर्ल के 4 वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगेंगे। ये मुकाम हासिल करने वाली, प्रियंका दुनिया की पहली महिला बन गयी हैं। तो हुई ना ये गर्व करने वाली बात।

    https://www.instagram.com/p/Btlm9rUH49w/?utm_source=ig_web_copy_link

    सोशल मीडिया पर उत्साहित होते हुए प्रियंका ने लिखा-“जब मैंने मैडम तुसाद में अपने नए वैक्स स्टेच्यू को देखा। चार फिगर्स। अन्य जगहों पर भी जल्द आ रहा है-यूके, ऑस्ट्रेलिया और एशिया। मैडम तुसाद की टीम को शुक्रिया।”

    साथ में मैडम तुसाद ने भी एक विडियो साझा किया है जिसमे वैक्स स्टेच्यू की तैयारियों के बारे में दिखाया गया है।

    https://www.instagram.com/p/BtlcBX-hFgh/?utm_source=ig_web_copy_link

    अब प्रियंका के बॉलीवुड और हॉलीवुड करियर की बात की जाये तो, उन्होंने बॉलीवुड में ‘मैरी कोम’, ‘बर्फी’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया है और अब जल्द, शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ दिखाई देंगी।

    वही उन्होंने टीवी सीरीज ‘क्वाटिंको’ से हॉलीवुड में कदम रखा था। और बाद में, फिल्म ‘बेवॉच’ में दिखाई दी थी। उन्होंने पिछले साल, अमेरिकी गायक निक जोनस से जोधपुर में शादी की थी।

    आपको बता दें कि प्रियंका ने व्हिटनी ह्यूस्टन को पीछे छोड़ ये मुकाम अपने नाम किया है। व्हिटनी के मैडम तुसाद में तीन वैक्स स्टेच्यू हैं जबकि बहुत जल्द प्रियंका के चार वैक्स स्टेच्यू होने वाले हैं। व्हिटनी मशहूर अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *