Sat. Jul 27th, 2024
    priyanka gandhi

    भोपाल, 10 मई (आईएएनएस)| कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 मई को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। वे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी।

    प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने शुक्रवार को बताया कि प्रियंका गांधी विमान से इंदौर आएंगी और वहां से हेलिकॉप्टर से उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। उसके बाद हेलिकॉप्टर से रतलाम पहुंचकर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

    कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी रतलाम से इंदौर पहुंचेगी और वहां कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो करेंगी। प्रियंका का राजनीति में आने के बाद मध्य प्रदेश का यह पहला दौरा होगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *