प्रियंका गाँधी वाड्रा की तारीफ कर भाजपा सांसद ने किया पार्टी को शर्मिंदा

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बाद विभिन्न क्षेत्रों में पनपे रोजगार संकट को लेकर सोमवार को सरकार की चुप्पी पर निशाना साधा।

गांधी ने ट्वीट किया, “सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक है। कम्पनियों का काम चौपट है। लोगों को काम से निकाला जा रहा है, भाजपा सरकार मौन है। आखिर देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन है?”

प्रियंका गांधी ने इसके साथ मंदी के कारण कई उद्योगों में की गई छंटनी और कंपनियों में काम बंद होने से संबंधित कुछ समाचार रिपोर्ट्स को भी शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *