Thu. Mar 28th, 2024
    प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक दिन बाद, उन्होंने भी मध्यम लक्षणों के साथ कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

    भाजपा पर तीखा निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता प्रिंयका गाधी वार्डा ने कहा कि सांविधान का सम्मान नही किया जा रहा और इसे नष्ट करने की कोशिश की जा रही हैं।

    सिलचर से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा संसद सुष्मिता देव के समर्थन में एक रोड़ शो करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया की यात्रा करते हैं लेकिन आपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने मुश्किल से कुछ ही समय बिताया हैं।

    प्रिंयका ने कहा आज महापुरूष बी.आर अंबेडकर की जयंती हैं। उन्होंने संविधान के द्वारा इस देश की बुनियाद रखी थी।  हर नेता की जिम्मेदारी हैं कि संविधान का सम्मान किया जाए।

    कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी ने कहा कि, आज आप देख रहे हैं कि संविधान का सम्मान नही किया जा रहा और इसे नष्ट करने की कोशिश की जा रही हैं।

    प्रिंयका ने भाजपा के घोषणा पत्र की आलोचना करते हुए कहा इस में विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों की कोई जगहा नही हैं।

    उन्होंने कहा, वाराणसी के लोगों ने उनसे कहा कि पीएम मोदी ने पिछले पांच सालों में वहां किसी के साथ पांच मिनट का वक्त भी नही बिताया।

    उन्होंने कहा मोदी अमेरिका गए और वहां लोगों से गले मिले, चीन गए और वहां भी गले मिले। वह रूस और अफ्रीका गए और वहां भी गले मिले। उन्होंने जापान जा कर ड्रम बजाया। पाकिस्तान में बिरयानी खाई।

    लेकिन अपने ही संसदीय क्षेत्र में जाकर एक बार भी किसी परिवार का हाल चाल नही पुछा। सुष्मिता देवी की तुलना इंदिरा से करते हुए प्रिंयका ने कहा कि अगर आज आपको इंदिरा  गांधी याद हैं तो ऐसा इसलिए क्योकि उन्होंने आपके लिए काम किया था। मैं यहां सुष्मिता देवी के लिए आई हूँ। इनमें वह साहस हैं जो इंदिरा गांधी था। सुष्मिता एक ईमानदार और अच्छी नियत वाली हैं और वह आपके लिए दिल से काम करना चाहती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *