Sat. Jul 27th, 2024
    जापान का लड़ाकू विमान गायब

    जापान के एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू का विमान का मलबा बुधवार को राहत कर्मियों को मिल गया है। जापान का विमान मंगलवार को प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान रडार से गायब हो गया था। जापान के सैन्य अधिकारीयों ने कहा कि “महासागर में खोजी अभियान के दौरान टुकड़ों में विमान मिला है लेकिन उसका पायलट अभी तक लापता है।”

    हालाँकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि आखिरकार क्यों एक वर्ष पुराना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। खबरों के अनुसार एफ 35 विमान मंगलवार को शाम 7.27 बजे रडार से गायब हुआ था और उस दौरान विमान जापान के पूर्वी शहर मिसावा से 135 किलोमीटर दूरी पर उड़ान भर रहा था।

    मिसावा एयरबेस पर उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बचाव दाल फिलहाल 40 वर्षीय पायलट को ढूंढने के कार्य में जुटा हुआ है।

    सनद हो कि जापान पुराने एफ-4 लड़ाकू विमान के बदले एफ 35 स्टील्थ फाइटर को तैनात कर रहा है जिसकी अनुमानित कीमत 900 लाख डॉलर है। जापान के रक्षा मंत्री ताकेशी इवेया ने बताया कि जापान अपने 12 एफ 5 लड़ाकू विमानों को अस्थायी तौर पर मिसावा बेस पर तैनात कर रहा है।

    चीन की बढ़ती सैन्य प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए जापानी सरकार 87 लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रही थी। पेंटागन इन हालातो पर निगरानी बनाये हुए हैं। दूसरी दफा एफ 35 विमान के क्रैश होने की खबर आयी है करीब दो दशक पूर्व ए वर्शन का विमान दुर्घटना ग्रस्त हो आया था।

    एफ 35 लड़ाकू विमानों की डिलीवरी लॉकहीड मार्टिन ने की थी और इसका असेम्ब्ल मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मध्य जापान के नगोआ के नजदीक एक प्लांट में की थी। प्रत्येक विमान की कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर थी।

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *