Fri. Mar 29th, 2024
    संजय दत्त: 'पानीपत' में एक मजबूत किरदार निभाना शानदार अनुभव था

    आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित ‘पानीपत‘ एक ऐतिहासिक नाटक है, जो 1761 में मराठा साम्राज्य और अफ़गानिस्तान के राजा, अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ी गई पानीपत की तीसरी लड़ाई से जुड़ा है। फिल्म में संजय दत्त, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, मोहनीश बहल, नवाब शाह, कुणाल कपूर, मिलिंद गुणाजी, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरे और मीर सरवर अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

    ‘पानीपत’ का ट्रेलर कल रिलीज़ होगा लेकिन इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने संजय दत्त की अहमद शाह अब्दाली के रूप में एक नया पोस्टर जारी किया है। अभिनेता अफ़गानिस्तान के क्रूर राजा के रूप में नजर आ रहे हैं, जो मराठा साम्राज्य को विफल करने और पानीपत की भूमि पर कब्जा करने के लिए तैयार है। अहमद शाह अब्दाली की अगुवाई में मराठों और अफगानों के बीच हुए भयानक युद्ध में 1,00,000 से अधिक सैनिकों का नाश होते देखा गया था। पोस्टर में संजय दत्त के हाव भाव उनके चरित्र की गहराई की झलक देते हैं। देखे यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/B4bh7jdAYYq/?utm_source=ig_web_copy_link

    अर्जुन फिल्म में सदाशिव राव का किरदार निभा रहे हैं। ये उनकी पहली ऐतिहासिक फिल्म है और इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। ये उनका सबसे महत्वकांशी प्रोजेक्ट है जिसके लिए अभिनेता ने अपना पूरा शारीरिक परिवर्तन किया। उनके लुक्स की तस्वीरो को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वही कृति फिल्म में उनकी दूसरी पत्नी पार्वती बाई की भूमिका में दिखाई देंगी।

    अभी तक उनके किरदार के बारे में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, पार्वती बाई को फिल्म में एक चिकित्सक के रूप में दिखाया जाएगा और उनका किरदार सदाशिवराव के प्यार में पड़ जाता है। वह युद्ध में उनका साथ देती है।

    https://www.instagram.com/p/B4UC9v-AOvJ/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ से होगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *