Fri. Mar 29th, 2024
    भारत के 100 अन्य मछुवारे रिहा

    पाकिस्तान ने 100 अन्य भारतीय मछुवारो को सद्धभावना का संकेत देते तो रिहा कर दिया है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा आतंकी हमले को लेकर विवाद जारी है। पाकिस्तान ने इस महीने भारत के 360 मछुवारो को चार चरण में रिहा करने का ऐलान किया था। दूसरे बैच में इस्लामाबाद ने रविवार को 100 मछुवारो को रिहा किया है।

    पाकिस्तान ने भारतीय मछुवारो के पहले बैच को 7 अप्रैल को रिहा किया था। अधिकारी ने कहा कि “सद्धभावना का संकेत देते हुए अन्य 100  भारतीय मछुवारो को कराची के मलीर जेल से रिहा किया गया है। उन्हें लाहौर तक ट्रैन में ले जाया गया था और सोमवार को वाघा बॉर्डर पर भारतीय विभाग के सुपुर्द कर दिया जायेगा।

    यह मछुवारे गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में फिशिंग कर रहे थे। मछुवारो का तीसरा बैच 22 अप्रैल और 60 मछुवारो का चौथा बैच 29 अप्रैल को भारत पंहुचेगा। जाहिर है भारत और पाकिस्तान के बीच पानी में कोई निर्धारित सीमा नहीं है, जिसके चलते अक्सर दोनों देश एक दुसरे के मछुआरों को पकड़ लेते हैं और वैश्विक नियमों के तहत उन्हें छोड़ भी देते हैं।

    कानूनी और आधिकारिक धीमी प्रक्रिया के कारण मछुवारो को कई महीने या वर्षो तक जेल में ही रहना पड़ता है। भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर तनाव चरम पर है। 14 फरवरी को पाकिस्तानी समर्थित जैश ए मोहम्मद के एक फियादीन हमलावर ने सीआरपीएफ की बस पर आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 40 जवानो की मृत्यु हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली थी।

    भारत ने इसका प्रतिकार करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकियों के प्रशिक्षण शिविरों पर हवाई हमला किया था। हालाँकि पाकिस्तान इस हमले को ख़ारिज करता रहा है। भारत लगातार पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए दबाव बनाता रहा हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *