Fri. May 17th, 2024
    बजरंग पूनिया, शरथ कमल

    भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से कई बड़े चहरो को सम्मानित किया। चैंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, अनुभवी टेबल-टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और शतरंज की ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली सहित खेलप्रेमियों को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

    बजरंग पूनिया का साल 2018 बहुत शानदार रहा जिसमें उन्होने राष्ट्रमंडल और एशियन खेल में अपने नामं स्वर्ण पदक किया। उन्होने पिछले साल यही नही विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम किया था।

    शरथ कमल, जो वर्षों से पुरुषों की टेबल टेनिस में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, के लिए 2018 में भी अत्यधिक पुरस्कृत किया गया था। उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में चार पदक जीते, जिसमें पुरुषों की टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण भी शामिल था।

    भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर पद्मश्री पुरस्कार के भी प्राप्तकर्ता हैं। वयोवृद्ध पर्वतारोही बछेंद्री को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

    https://www.instagram.com/p/Bu3R6FsgQM9/?utm_source=ig_web_copy_link

    पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक – तीन श्रेणियों में सम्मानित किया जाता है: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।

    इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों के लिए 112 प्रेरक व्यक्तित्वों का चयन किया गया था और इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उनके नामों की घोषणा की गई थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शेष पुरस्कार विजेताओं को 16 मार्च को आयोजित होने वाले एक अन्य समारोह में सम्मान दिए जाने की संभावना है।

    यहा खेल से जुड़े पद्म पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियो की पूरी सूची है:
    पद्म भूषण

    बछेंद्री पाल- पर्वतारोहण

    पद्म श्री

    सुनील छेत्री – फुटबॉल

    हरिका द्रोणावल्ली – शतरंज

    गौतम गंभीर – क्रिकेट

    शरथ कमल – टेबल टेनिस

    बोम्बायला देवी लेशराम – तीरंदाजी

    बजरंग पुनिया – कुश्ती

    प्रशांति सिंह- बास्केटबॉल

    अजय ठाकुर – कबड्डी।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *