Thu. Apr 25th, 2024
    हिमाचल प्रदेश चुनाव

    देश भर में लोन माफ़ करने पर बहुत सी चर्चाएं और बहस चल रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद पंजाब तीसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसने किसानो के लोन पूरी तरह से माफ़ कर दिए हैं। इस फैसले के अनुसार जिन भी किसानो के लोन 2 लाख या उससे काम हैं, उन्हें पूरी तरह से माफ़ कर दिया गया है। उसके अलावा जिन किसानो के लोन 2 लाख से ज्यादा है, उनके लोन में से 2 लाख रूपए की राशि को कम कर दिया है।

    पंजाब के मुख्य मंत्री अमरिंदर सिंह ने इस बात की घोषणा की है। सिंह के अनुसार इस फैसले से दस लाख से ज्यादा किसानो को सहायता मिलेगी, जिनमे से कम से कम 8 लाख किसानो के लोन पूरी तरह से माफ़ हो जाएंगे।

    किसानो के लोन माफ़

    इस फैसले से राज्य को कम से कम 24000 करोड़ रूपए का खर्च लगेगा। मुख्य मंत्री केंद्र सरकार की मदद ले सकते हैं। गौरतलब है की 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के किसानो के एक लाख रूपए तक के लोन माफ़ कर दिए थे। उसके बाद अमरिंदर सिंह पर भी लोन माफ़ करने का दबाव बन रहा था।

    अमरिंदर सिंह ने आत्महत्या करने वाले सभी किसानो के परिवारों को भी 3 लाख से बढ़कर 5 लाख रूपए का मुआवजा देने का फैसला किया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *