Tue. Apr 30th, 2024
nora fatehi

दिलबर गर्ल नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में आ गयी हैं। लेकिन इस बार किसी गीत या फिल्म के लिए नहीं, बल्कि इंटरनेट पर अपनी गैर-जिम्मेदारी दिखाने के कारण। आपने भी दिल्ली की उस आंटी की वीडियो जरूर देखी होगी जिसमे वह कुछ लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने के लिए सुना रही हैं और वहां मौजूद सभी पुरुषों से उनके साथ बलात्कार करने के लिए कह रही हैं।

जबसे ये वीडियो वायरल हुआ है, सभी ने उस आंटी की घटिया सोच की निंदा की है और उसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं। और नोरा ने भी आंटी को ट्रोल किया है लेकिन किसी और वजह से। उन्होंने आंटी की गलत अंग्रेजी देखी और उसी से सम्बंधित टिपण्णी करने का फैसला किया। उन्होंने लिखा-“वाह, उसने सचमुच अंग्रेजी का बलात्कार किया।”

nora

जैसी उन्होंने टिपण्णी की, लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया जिन्होंने आंटी की नीच सोच पर सवाल उठाने के वजाय, उनकी अंग्रेजी पर कटाक्ष करना बेहतर समझा। कुछ ने ये भी लिखा कि उन्हें इंसानों को उनकी भाषा के लिए जज नहीं करना चाहिए जबकि वह खुद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद ठीक से हिंदी नहीं बोल पाती।

जब ट्रोल करने वालो की संख्या बढ़ गयी तो नोरा ने कुछ ही घंटों में अपनी टिपण्णी हटा दी। उस प्रतिगामी विचार वाली आंटी पर टिपण्णी करने वालो में गायिका आकृति कक्कड़ और स्प्लिट्सविला  फेम दिव्या अग्रवाल भी शामिल है। आकृति ने लिखा-“छोटे कपड़े और बलात्कार की वैसे भी कैसे तुलना की जा सकती है !!! मुझे बस यही उम्मीद है कि उसकी कोई बेटी न हो। और अगर है, तो बेचारी के साथ कितना अत्याचार होता होगा।”

https://www.instagram.com/p/Bw49OV9lrUZ/?utm_source=ig_web_copy_link

वही, दिव्या ने लिखा-“यह वास्तव में हमारे देश का अपमान है।”

फिल्मो की बात की जाये तो, नोरा जल्द अली अब्बास ज़फर निर्देशित फिल्म ‘भारत’ में नज़र आएँगी। 5 जून को रिलीज़ होने वाली फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

इसके बाद, वह रेमो डीसूज़ा की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में दिखाई देंगी। फिल्म में प्रभुदेवा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *