Fri. Mar 29th, 2024
    नेहा धूपिया

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने रविवार को एक बेटी को जन्म दिया। खबरों के अनुसार, नेहा की डिलीवरी विमेंस हॉस्पिटल में हुयी और वहां उनके पति अंगद बेदी भी मौजूद थे।

    इसी साल मई में नेहा और अंगद शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी बेहद निजी इवेंट था जिसने पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस को चौका दिया था। और जब नेहा ने अपने बेबी बम्प के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की तब सब ये अटकले लगाने लगे की नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गयी थी जिसकी उनके पति अंगद बेदी ने अपने एक दिए हुए बयां में पुष्टि भी की।

    एक स्टेटमेंट के अनुसार, नेहा और बेबी दोनों स्वस्थ हैं और सभी को उनके बेबी की तस्वीरों का इंतज़ार है। नेहा अपने टॉक शो नो फ़िल्टर नेहा के तीसरे सीजन में व्यस्त थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *