Fri. Mar 29th, 2024
    सोनिया गाँधी

    कांग्रेस नेता शशि थरूर की पुस्तक ‘नेहरू-भारत के आविष्कारक’ के रिलॉन्च के मौके पर यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने भारत के पहले प्रधान मंत्री के रूप में समेकित लोकतंत्र और भारत की राजनीति के समावेषी मूल्यों को बढ़ावा दिया जिसपर हम आज भी गर्व करते हैं।

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वर्तमान में सत्ताधारी लोगों द्वारा नेहरूवादी विरासत को “कमजोर” किया जा रहा है, उन्होंने देश के पहले प्रधान मंत्री के लिए अवमानना की है। नेहरू ने चीजों को बेहतर बनाया और ये बदतर बना रहे हैं।

    शशि थरूर ने इन मूल्यों को नेहरूवाद के मुख्य खंभे – लोकतांत्रिक संस्थागत भवन, भारतीय धर्मनिरपेक्षता, समाजवादी अर्थशास्त्र और विदेश नीति के रूप में सारांशित किया है। नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर सोनिया गाँधी ने कहा ‘ये मूल्य भारतीयता की दृष्टि के अभिन्न अंग थे, जिसे मूल रूप से आज चुनौती दी जा रही है।”

    सोनिया गाँधी ने कहा ‘आज हमें उन लोगों के खिलाफ अपने लोकतंत्र की रक्षा करने के दृढ़ संकल्प से लड़ना होगा जो नेहरू के सपनो के भारत को बर्बाद कर रहे हैं।’

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *