Thu. Mar 28th, 2024
    नीम फेस पैक neem face pack in hindi

    आप इसे खा सकते है, आप इसे पी सकते है, और आप इसे त्वचा के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। आप चाहे ज़िद्दी मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए, दाद दूर करने के लिए, या किसी घाव को भरने के लिए भी नीम का इस्तेमाल कर सकते है।

    तो आज हम नीम द्वारा बनाए जाने वाले फेस पैक के बारे में बात करेंगे।

    विषय-सूचि

    नीम फेस पैक के फ़ायदे

    एक शोध के अनुसार हमें पता चला है कि नीम का तेल त्वचा को जवान बनाता है, यह झुर्रियां कम करता है, रूखापन खत्म करता है। नीम का तेल मुहांसों को ठीक करता है। इसमें लेसिथिं और लिपिड के अणु मौजूद होते है जो मुहांसे करने वाले जीवाणु को मारता है।

    ब्राज़ीलियाई शोध के अनुसार नीम में कवक रोधी गुण होते है। इसके प्रज्वलन रोधी, जीवाणुरोधी, और कवक रोधी गुण त्वचा को सुरक्षित रखते है।

    नीम में फैटी एसिड्स और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए यह त्वचा के अंदर तक जाकर रूखेपन को खत्म करता है। यह कॉलेजन की मात्रा भी बढ़ाता है जिससे त्वचा अधिक जवान लगने लगती है।

    नीम का फेस पैक:

    1. तैलीय त्वचा के लिए नीम और नींबू का फेस पैक (neem face pack for oily skin in hindi)

    सामग्री

    • 2 चम्मच नीम के पत्तो का पाउडर
    • 2 चम्मच गुलाब का पानी
    • 1 चम्मच नींबू का रस

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को एक बाउल में मिला लें और एक नरम सा मिश्रण तैयार कर लें।
    • फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आराम से मालिश करें और सूखने दे।
    • ठंडे पानी से धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    नींबू में तेल को निकालने की क्षमता होती है। नीम जीवाणु और सूक्ष्म जीवों को मारता है।

    2. त्वचा को गोरा करने के लिए नीम और पपीता का फेस पैक (neem face pack for glowing skin in hindi)

    सामग्री

    • 7 – 8 नीम की पत्तियां
    • ½ कप पिसा हुआ पपीता

    प्रक्रिया

    • नीम के पत्तों का एक पेस्ट बनाएं और उसे पीसे हुए पपीता के साथ मिलाएं।
    • इसे चेहरे पर लगाएं।
    • कुछ मिनट के लिए छोड़ दे और सूखने दे।
    • उसके बाद धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    पपीता निशान और काले धब्बों को हटाता है और नीम मुहांसों से हुए निशान को मिटाने में मदद करता है।

    3. रूखी त्वचा के लिए नीम और हल्दी का फेस पैक (neem face pack for dry skin in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच नीम पेस्ट
    • 1 चम्मच हल्दी पेस्ट
    • 1 चम्मच नारियल का तेल

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को मिलाएं और एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें।
    • इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • 15 मिनट तक लगाकर धो लें।

    यह काम कैसे करता है ?

    नीम में कवक रोधी, और जीवाणु रोधी गुण होते है जिसकी वजह से त्वचा का रूखापन खत्म होता है और त्वचा साफ होने लगती है।

    4. काले धब्बों के लिए नीम फेस पैक (neem face pack for black spots in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच नीम का पेस्ट
    • 2 चम्मच मक्खन

    प्रक्रिया

    • नीम के पत्तों को पीस कर एक पेस्ट तैयार कर लें।
    • इसे मक्खन के साथ मिलाएं।
    • इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने दे।
    • इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    मक्खन काले धब्बे, और निशान हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को नरम बनाता है और मुहांसों को ठीक करता है।

    5. मुहांसों को हटाने के लिए नीम, दही, और चने का आटा (neem face pack for pimples in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच नीम के पत्तो का पाउडर
    • 1 चम्मच चने का आटा
    • 1 चम्मच दही
    • 1 चम्मच पानी

    प्रक्रिया

    • एक बाउल में सभी सामग्री को मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
    • इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और आराम से मालिश करें।
    • इसे सूखने के बाद धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    चने का आटा त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालता है और छिद्र को भी साफ करता है। नीम आपकी त्वचा को साफ करता है।

    6. कील-मुहांसे मिटाने के लिए खीरे और नीम का फेस पैक (neem face pack for acne in hindi)

    सामग्री

    • ½ कप कटा हुआ खीरा
    • 1 चम्मच नीम के पत्ते
    • 1 चम्मच आर्गन का तेल

    प्रक्रिया

    • दोनों सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
    • उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं।
    • मालिश ना करें और सूखने दे।
    • 20 – 30 मिनट के लिए छोड़ दे।

    यह काम कैसे करता है?

    खीरा में त्वचा को ठंडा रखने की क्षमता होती है। नीम के पत्ते और आर्गन का तेल मुहांसों पर काम करते है।

    7. त्वचा के लिए दलिया, दूध, शहद और नीम फेस पैक (neem, honey face pack for skin in hindi)

    सामग्री

    • ½ कप दलिया
    • 1 चम्मच दूध
    • 1 चम्मच शहद
    • 2 चम्मच नीम पेस्ट

    प्रक्रिया

    • एक बाउल में सारी सामग्री को मिलाएं।
    • इसे चेहरे पर लगाएं।
    • इसकी मालिश करके इसे सूखने के लिए छोड़ दे।
    • ठंडे पानी से धो लें।

    8. साफ त्वचा के लिए नीम, गुलाब पानी, चंदन का फेस पैक (neem, chandan face pack for clear skin in hindi)

    सामग्री

    • 9 – 10 नीम के पत्ते
    • 1 चम्मच गुलाब का पानी
    • ½ चम्मच चंदन का पाउडर

    प्रक्रिया

    • नीम के पत्तों को उबाल लें और एक पेस्ट बना लें।
    • इसमें चंदन पाउडर और गुलाब का पानी मिलाएं।
    • इसे अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
    • जब तक यह सूख नहीं जाता इसे छोड़ दे।
    • ठंडे पानी से धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    चंदन आपकी त्वचा को गोरा बनाता है और पतली रेखाएं मिटाता है। नीम छिद्र को खोलता है और त्वचा से हर तरह के निशान हटाता है।

    9. चमकदार त्वचा के लिए नीम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (neem and multani mitti face pack for glowing skin in hindi)

    सामग्री

    • 5 – 6 नीम के पत्ते
    • 5 तुलसी के पत्ते
    • 1 चम्मच शहद
    • ½ कप मुल्तानी मिट्टी

    प्रक्रिया

    • नीम और तुलसी के पत्तो को पीस लें।
    • अच्छे से सभी को मिला लें।
    • चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • इसे पानी से धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    मुल्तानी मिट्टी त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालता है।

    नीम फेस पैक से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    3 thoughts on “नीम फेस पैक के फायदे, विधि”
    1. नीम फेस पैक फॉर ग्लोइंग स्किन कैसे काम करता है?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *