निक और प्रियंका की शादीस्रोत: इन्स्टाग्राम

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर राजस्थान में शादी कर ली है। हाल ही में उनकी शादी की एक विडियो सामने आई है जिसमें भारतीय परंपरा से हुई कुछ रस्मो और इसाई परंपरा से हुई उनकी शादी के कुछ अंश दिखाए गए हैं।

इस विडियो में निक और प्रियंका की प्रेमकहानी और उनकी शादी से जुड़े हुए कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाए गए हैं। सफ़ेद वेडिंग गाउन में प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रहीं हैं। आप भी यह विडियो देखें

विडियो में बताया गया है कि प्रियंका ने भारत में शादी इसलिए की है क्योंकि वह अपने देश से बहुत प्यार करती हैं। पूरी शादी में प्रियंका की विदाई का समय सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाला था।

हाल ही में डिज़ाइनर सब्यसाची ने निक और प्रियंका की भारतीय परम्पराओं से हुई शादी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें प्रियंका लाल जोड़े में नज़र आ रही हैं और निक ने शेरवानी पहनी है।

https://www.instagram.com/p/Bq9uGhGBK-J/

प्रियंका ने भी अपनी शादी की तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि, और हमेशा के लिए अब शुरू होता है।

https://www.instagram.com/p/Bq9zP62ntiK/

निक ने भी यही तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर भी पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “मेरी ज़िन्दगी का सबसे खुशहाल दिन”

निक और प्रियंका की शादी के विडियो में उनके मिलने से लेकर सगाई और फिर शादी तक की बाते बताई गई हैं। यह शादी जोधपुर के उमेद भवन में हुई है जिसमें निक और प्रियंका के परिवार वाले उपस्थित रहे।

प्रियंका की मेहन्दी और संगीत के विडियो भी सामने आए हैं जिनमें दोनों बहुत सुन्दर और खुश लग रहे हैं। संगीत समारोह में दोनों के ही परिवार वालों ने प्रस्तुति दी है।

https://www.instagram.com/p/Bq4sB7WHWR0/

https://www.instagram.com/p/Bq2Y95tH9NL/

यह भी पढ़ें: 2.0 केदारनाथ सिम्बा जीरो केजीएफ रिलीज़: साल के अंत में होने वाला है सबसे बड़ा बॉलीवुड धमाका

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *