Wed. Apr 24th, 2024
    अमेरिकी राजदूत निक्की हेली

    भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत इस्तीफे के बाद मीडिया से मुखातिब हुई। निक्की हेली ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के घमंड और सांस्कृतिक अज्ञानता का मखौल उड़ाया।

    निक्की हेली ने 9 अक्टूबर को ऐलान किया कि उन्होनें यूएन के राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया है जो साल के अंत से प्रभावी होगा। उन्होंने दावों को खारिज करते हुए कहा कि साल 2020 में वह राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल नहीं है।

    निक्की हेली ने कहा कि साल 2018 में रात के खाने के दौरान राष्ट्रपति और वह खुद काफी हंस रहे थे। निक्की हेली ने भाषण की शुरुआत डोनाल्ड ट्रम्प की पतली त्वचा के मजाक के साथ की। उन्होंने कहा कि वांशिगटन के लोगों ने भाषण से संबंधित काफी सलाह दी, सभी ने एकसमान बाते कही। लेकिन उन्होंने किसी भी हालात में राष्ट्रपति ट्रम्प के बारे में मजाक बनाने को मना किया था।

    पूर्व राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र में राष्ट्रपति के भाषण के दौरान सदस्यों की हँसने का किस्सा भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प की सांस्कृतिक अज्ञानता का जमकर मजाक उड़ाया।

    जब राष्ट्रपति ट्रम्प को मालूम हुआ कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरकी राजदूत भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक है तो उन्होंने अटपटे सवाल पूछे। इससे उनकी सांस्कृतिक अज्ञानता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

    पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने यह उजागर नहीं किया कि आखिर किस वजह से उन्होंने राजदूत के पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि इस्तीफे की वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ही थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *