Tue. Apr 23rd, 2024
    'कवच 2' अभिनेत्री दीपिका सिंह ने मनाया अपने बेटे सोहम का दूसरा जन्मदिन, देखिये वीडियो

    टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह इन दिनों अपने आगामी शो ‘कवच 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये एक सुपरनैचुरल शो है जिसका पहला सीजन दर्शको द्वारा बहुत पसंद किया गया है। अभिनेत्री इन दिनों बहुत व्यस्त हैं लेकिन फिर भी वह अपने बेटे सोहम का जन्मदिन मनाना नहीं भूली। उनके लाड़ले बेटे आज दो साल के हो गए हैं और इसलिए उन्होंने अपने पति रोहित गोयल के साथ उनके और उनके दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया है।

    दीपिका और रोहित ने पूरा घर सजाया और सोहम के दोस्तों संग अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर केक-कटिंग की एक विडियो पोस्ट की है जिसमे सभी बच्चे बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। विडियो में ये भी देखा जा सकता है कि कैसे पूरा घर गुब्बारों से सजा हुआ है। सोहम केक काट रहे हैं जबकि उनके माता-पिता उनके दोस्तों के साथ उनके लिए गीत गा रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BxsceadBwny/?utm_source=ig_web_copy_link

    इस विडियो को पोस्ट करते वक़्त, दीपिका ने अपने बेटे के लिए एक क्यूट सा नोट लिखा और उनके साथ पूरे दिन न रहने के लिए मांफी भी मांगी। उनके मुताबिक, “मेरे क्युटी पाई सोहम को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। यकीन नहीं हो रहा तुम दो साल के हो गए हो। तुम मेरी ज़िन्दगी में इतना प्यार और हर्ष लेकर आते हो। भगवान करें तुम्हे हमेशा अच्छा स्वास्थ्य, प्यार और बहुत सारी खुशियाँ मिले। मांफ करना मैं तुम्हारे साथ पूरा दिन नहीं बिता सकती लेकिन तुम जानते हो कि मम्मा को काम पर जाना पड़ता है। बहुत सारा प्यार।”

    दीपिका को अपने पिछले शो ‘दिया और बाती हम’ से बहुत प्यार और शोहरत मिली थी। इस ब्रेकथ्रू शो को दर्शको से बहुत प्यार मिला था। अब वह एकता कपूर के शो ‘कवच 2’ में नज़र आएँगी। शो में उनके विपरीत नमिक पॉल और विन राणा भी दिखाई देंगे। शो का पहला प्रोमो जारी हो चूका है और टीवी पर 25 मई से प्रसारित होगा।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *