Thu. Mar 28th, 2024
    दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बुधवार को, “50 सेक्सएस्ट एशियाई महिला “की सूची जारी की गयी थी जिसमे दीपिका को सबसे ऊपर स्थान मिला है। यूके स्थित ‘ईस्टर्न आई वीकली‘ में दीपिका पादुकोण जिन्होंने ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी हिट फिल्में दी हैं, उन्होंने दुनिया भर की महिलाओ को पीछे छोड़ ये स्थान प्राप्त किया है। इसमें 32 साल की एक्ट्रेस के ड्रीम ईयर पर प्रकाश डाला गया है जिसमे अपने साथी अभिनेता रणवीर सिंह से शादी और कांन्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट जैसे शानदार मोड़ शामिल हैं।

    अख़बार के मनोरंजन संपादक असजद नज़ीर के मुताबिक, ” बॉलीवुड की साफ ज़ाहिर पर रानी और एक बेहद खूबसूरत स्टार होने के अलावा, जो वास्तव में दीपिका पादुकोण को विशेष बनाता है वह है उनका बड़ा दिल और इतनी ऊंचाई पर पहुँचने के बाद भी वे ज़मीन से कैसे जुड़ी रही। दीपिका की नम्रता लोगो को प्रेरित करती रही है और जिस तरह से वह मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैला रही हैं उसके माध्यम से सब पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसा करके वे लोगो को दिखा रही हैं कि अपनी वास्तविकता को बनाए रखने से और और अपने अंदर की रौशनी को चमकाने से ही आप सेक्सी बनते हैं।”

    https://www.instagram.com/p/Bq2alyngiTG/?utm_source=ig_web_copy_link

    पिछले साल की टॉपर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहीं, क्योंकि वे एक बार फिरसे भारत की ग्लोबल एम्बेसडर के रूप में नज़र आयी जिसमे जोधपुर में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ हुई शानदार शादी भी शामिल थी।

    https://www.instagram.com/p/Bq9zP62ntiK/?utm_source=ig_web_copy_link

    टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा तीसरे स्थान पर रही। उन्हें लगातार तीसरी बार सेक्सिएस्ट टीवी स्टार का दर्ज़ा मिला हैं। अपनी इस कामयाबी पर उन्होंने कहा-“जितना मैं अपने उत्साह को अभी छिपाना चाहती हूँ, मैं नहीं कर सकती वजाय एक बड़ी सी मुस्कराहट के क्योंकि वास्तव में ये सब बहुत अच्छा लगता है।”

    https://www.instagram.com/p/BqcA857FsBL/?utm_source=ig_web_copy_link

    पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान चौथे स्थान पर आई और दूसरी बार पाकिस्तान की सबसे सेक्सिएस्ट महिला के रूप में इस खिताब पर कब्जा कर लिया क्योंकि उन्होंने इस साल भी खुद को नारी शक्ति के रूप में प्रकट किया और दान के लिए धन जुटाने के लिए कदम उठाये।

    https://www.instagram.com/p/BoGqcXEHcEc/?utm_source=ig_web_copy_link

    2018 की टॉप 10 की सूची में बाकी जिन लोगो ने जगह बनाई है वो हैं- शिवांगी जोशी (5), आलिया भट्ट (6), सोनम कपूर (7), हिना खान (8), कैटरीना कैफ (9) और नीती टेलर (10)। सूची में जिसने इतनी ऊँची जगह पर पहली बार अपनी जगह बनाई है वो है उभरती स्टार आशी सिंह (18) और सूची में सबसे कम उम्र के 20 वर्षीय टेलीविजन अभिनेत्री शिवांगी जोशी (5) हैं।

    2018 के लिए संपादक की दो पसंद थी जिसमे से पहली हैं अभिनेत्री सनम सईद (19), जिन्हे पाकिस्तान में रचनात्मक सीमाओं को नज़अंदाज़ करने और नियमित रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण समेत महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के बारे में बात करने के लिए चुना गया है और दूसरी संपादक की पसंद और सबसे पुरानी सूची में 51 वर्षीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (45) है। अन्य हाइलाइट्स में हेली शाह (11), द्रिष्टि धामी (12), जेनिफर विंगेट (13), एरिका फर्नांडीस (15), सुरभी चांदना (16), गौहर खान (17), अनुष्का शेट्टी (22), अर्मीना राणा खान (24), ऐश्वर्या राय बच्चन (30), अथिया शेट्टी (31), जमीला जमील (34), जैस्मीन वालिया (38), मेहविश हयात (40), इकरा अज़ीज़ (46) और जैकलिन फर्नांडीज (47) शामिल हैं।

    ’50 सेक्सएस्ट एशियाई महिला ‘सूची, जिसे सोशल मीडिया और संबंधित पोलिंग के माध्यम से संकलित किया गया है, औपचारिक रूप से अगले शुक्रवार को जारी की जाएगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *