Fri. Mar 29th, 2024
    दिव्यांका त्रिपाठी ने की विवेक दहिया से अच्छी तसवीरें न लेने की शिकायत, देखिये अभिनेता का जवाब

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया कभी भी अपने फैंस को कपल गोल्स देना नहीं भूलते। दोनों टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ी में से एक हैं और दोनों को अक्सर एक-दूसरे का समय समय पर समर्थन करते देखा गया है। इतना ही नहीं, दोनों पति-पत्नी होने के साथ साथ बहुत अच्छे दोस्त भी हैं और हमेशा साथ में मस्ती करते रहते हैं। दोनों का सोशल मीडिया एक-दूसरे की तस्वीरो से ही भरा हुआ है।

    हाल ही में, विवेक ने अपनी पत्नी दिव्यांका की इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमे अभिनेत्री स्विटज़रलेंड के जुरिच में आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में दिव्यांका काफी स्वीट लग रही हैं लेकिन उससे भी ज्यादा स्वीट है अभिनेता का कैप्शन। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा-“लो कर लो बात! ये मेरे द्वारा ली गयी उनकी तस्वीरो में से, मेरी पसंदीदा तस्वीरों में से एक है और वो कहती है की मैं उनकी अछी फ़ोटोज़ नहीं लेता ..एक ऐसी दुनिया है जो आपके भीतर है जब आप दुनिया की प्रशंसा करते हैं और ऐसे ही मैं आपको कैप्चर करना पसंद करता हूँ।”

    https://www.instagram.com/p/ByQhqVjhyWw/?utm_source=ig_web_copy_link

    विवेक का ये प्रयास देखकर दिव्यांका भी खुद को रोक नहीं पाई और ये बेहद ही क्यूट और रोमांटिक सा जवाब लिख डाला। उन्होंने लिखा-“ये अच्छी है। बल्कि अब ज्यादा खूबसूरत है क्योंकि आप मुझे अपने प्रयासों से हँसाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आपसे प्यार करती हूँ। बात ख़तम।”

    इतना ही नहीं, अभिनेता ने ये तस्वीर पोस्ट करने के एक घंटे पहले अपनी स्टोरी पर अभिनेत्री की एक और तस्वीर साझा की थी जो खुद उन्होंने खींची है। ये तस्वीर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी के दौरान ली गयी है। विवेक ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा-“पत्नी शिकायत कर रही हैं कि मैं उनकी अच्छी तसवीरें नहीं लेता।” यहाँ देखिये पोस्ट-

    divyanka

    दोनों की प्रेम-कहानी टीवी शो ‘यह है मोहब्बतें’ के सेट पर शुरू हुई थी। उसके बाद दोनों ने 8 जुलाई, 2016 को शादी कर ली थी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *