Wed. Sep 27th, 2023
BJP

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली और हरियाणा में बढ़त की ओर अग्रसर है। एक एक्जिट पोल में यह बात कही गई है।

इंडिया टुडे-एक्सिस इंडिया एक्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में भाजपा ने सभी सात सीटें जीती थी और इस बार वह इसमें से छह सीटें बरकरार रख सकती है।

आम आदमी पार्टी (आप) को जहां एक भी सीट नहीं मिलेगी, वहीं कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

एक्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में भाजपा को आठ से 10 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस अधिकतम दो सीटें जीत सकती है।

2014 में राज्य में भाजपा ने 10 लोकसभा सीटों में से सात सीटें जीती थी। कांग्रेस को एक और इनेलो को दो सीटें मिली थीं।

दिल्ली और हरियाणा में मतदान 12 मई को छठे चरण में हुआ था। मतगणना 23 मई को होगी।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *