Wed. Apr 24th, 2024
    अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी ने आज ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली पुलिस ने ग्रह मंत्रालय के आदेश पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार कर लिया है।

    जाहिर है कल मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिले थे। उन्होनें कहा था कि मैं यहाँ ‘सेवादार’ बनकर आया हूँ और किसानों की मदद करने के लिए आया हूँ। पार्टी के एमएलए सौरभ भारद्वाज के मुताबिक कल ही पुलिस ने केजरीवाल के घर की नाकेबंदी कर दी थी।

    दिल्ली पुलिस ने हालाँकि पार्टी के इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

    दिल्ली पुलिस ने इस बारे में कहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि आप और अन्य पार्टियों के बीच कोई झड़प ना हो। मुख्यमंत्री को घर में कैद नहीं किया है।

    आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कल सिंघु बॉर्डर का दौरा किया था जहाँ पिछले करीबन 12 दिनों से किसान केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि नियमों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। केजरीवाल ने इस दौरान कहा था कि केंद्र को किसानों की सभी मांगें मान लेनी चाहिए और उनकी पार्टी पुरे देश में किसानों के साथ है।

    आम आदमी पार्टी ने आज के ‘भारत बंद’ का भी पूरी तरह समर्थन किया है। अरविन्द केजरीवाल के साथ कल पार्टी के कुछ एमएलए और कुछ मंत्री भी गए थे।

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सदस्य किसानों के ‘सेवादार’ बनकर सेवा कर रहे हैं। उन्होनें कहा, “मैं यहाँ मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं आया हूँ, बल्कि एक सेवादार के रूप में आया हूँ। किसान आज मुसीबत में हैं और हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए। आप पार्टी 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद का समर्थन करती है और पार्टी के सदस्य देश भर में इसमें हिस्सा लेंगे।”

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *