Fri. Apr 19th, 2024
    पुलिस

    नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यहां मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी।

    नई सीलमपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा दो भाई- सलमान उर्फ मुन्ना और नजीम को गिरफ्तार करने के पश्चात पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने के प्रयास में दोनों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “दोनों गैंगस्टर भाई है और गैंगवार के कई मामलों में शामिल हैं। तीन महीने पहले ही अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होंने प्रतिद्वंदिता के कारण दो लोगों की हत्या कर दी थी। ”

    मार्च में सलमान और नजीम ने नए उस्मानपुर क्षेत्र में हकीमुद्दीन की हत्या कर दी थी, जबकि अप्रैल में दोनों भाईयों ने कृष्णानगर में अन्य प्रतिद्वंदी सरफाज को मार डाला था।

    शुक्रवार को हुए मुठभेड़ में सलमान के पैर में गोली लगी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *