Fri. Mar 29th, 2024
    arvind kejriwal

    गुरुवार की रात दक्षिण दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पार्षद के घर पर करीब 25 लोगों ने फायरिंग की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया और ट्वीट किया कि “दिल्ली में क्या चल रहा है?”।

    पुलिस के अनुसार, यह घटना दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में जितेंद्र कुमार के घर पर हुई थी। कुमार दक्षिण दिल्ली नगर निगम के वार्ड 83 के पार्षद हैं।

    पार्षद जितेंद्र कुमार ने कहा कि ‘यह एक राजनीतिक रूप से प्रेरित हमले की तरह लग रहा था। वहां 20-25 लोग थे। उन्होंने न केवल गोलियां बरसाई बल्कि खिड़कियां और कार तोड़ने की भी कोशिश की। उन्होंने जाने से पहले मुझे मारने की धमकी दी। मैंने पुलिस में लिखित शिकायत दी है।’

    पुलिस ने कहा कि यह घटना पार्षद के पड़ोसी और एक आदमी के बीच सार्वजनिक रूप से पेशाब करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ। अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण) विजयंता आर्य ने कहा कि आरोपी अमित अपने दोस्त रविंदर से मिलने आया था, जो जितेंद्र कुमार और उनके भाई भूपिंदर के इलाके में ही रहते हैं।

    पुलिस ने कहा कि अमित का स्थानीय निवासी सुनील के साथ सार्वजनिक रूप से पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था। अमित बाद में रात में कुछ अन्य लोगों के साथ लौटा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। गुरुवार की शाम को, अमित कथित रूप से अपने दोस्तों के साथ लौट आया और फायरिंग शुरू कर दी।

    आप प्रवक्ता राघव चढा ने सवाल उठाया कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को निशाना बनाया जा रहा है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित हो सकता है।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *