Thu. Apr 18th, 2024
    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

    बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ खान और अभिनेत्री काजोल की फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने बड़े परदे पर अपने 1200 हफ्ते पुरे कर लिए हैं।

    यह फ़िल्म 23 साल पहले 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज़ हुयी थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी थी।

    इस फ़िल्म के 23 साल पुरे हो गए हैं। शाहरुख़ खान और काजोल ने ट्विटर पे पोस्ट करके ख़ुशी जाहिर की है। काजोल ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद , यह फ़िल्म हमेशा उनके लिए ख़ास रहेगी।

    शाहरुख़ खान ने भी इस फ़िल्म के 23 साल पुरे होने पर ट्विटर पे पोस्ट किया है। वो लिखते हैं कि 23 साल पहले जो यात्रा शुरू हुई थी वह आज भी चल रही है । आपके प्यार ने राज और सिमरन की कहानी को आज भी जिंदा रखा है।

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख़ खान और काजोल के अलावा और भी कई बड़े कलाकारों ने काम किया था। इनमें अमरीश पूरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, सतीश शाह, अचला सचदेव और मंदिर बेदी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे।

    शाहरुख़ खान अभी अपनी आने वाली फ़िल्म ज़ीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं और काजोल ने हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म हेलीकाप्टर एला में अभिनय किया है।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *